Social Media-एक्स पर गिरी गाज, सरकार के आदेश के बाद 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट हटीं

By Anuj Kumar | Updated: January 12, 2026 • 12:54 AM

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के आदेश के बाद सोशल मीडिया एक्स (Social Media X) ने कई यूजर्स पर एक्शन लिया है। एक्स ने 600 अकाउंट को डिलीट कर दिया है। साथ ही एक्स ने अपने प्लेटफॉर्म से 3500 से ज्यादा पोस्ट भी हटाए हैं।

अश्लील कंटेंट पर सरकार की सख्ती

केंद्र सरकार ने एक्स पर मौजूद अश्लील सामग्री पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद एक्स ने यह कदम उठाया। एक्स ने सरकार को आश्वासन दिया कि वह इस प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री पोस्ट करने की इजाजत नहीं देगा और नियमों का पालन करेगा।

आईटी मंत्रालय की चेतावनी के बाद कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट (Media Report) के मुताबिक केंद्रीय सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय ने एक्स के खिलाफ चेतावनी जारी की थी, जिसके एक हफ्ते बाद की ये कार्रवाई सामने आई है। केंद्रीय मंत्रालय ने ग्रोक पर एआई के दुरुपयोग और महिलाओं को अशोभनीय रूप से बदनाम करने के लिए अपमानजनक या अश्लील तरीके से उनकी तस्वीरें या वीडियो बनाने और साझा करने का आरोप लगाया है।

72 घंटे की डेडलाइन, नहीं मानने पर कार्रवाई की चेतावनी

मंत्रालय ने एक्स को चेतावनी दी थी कि 72 घंटे में पालन न करने पर कंपनी को कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

महिलाओं और बच्चों की अश्लील तस्वीरें बनाने के आरोप

बता दें एलन मस्क के प्लेटफार्म एक्स के एआई चैटबॉट ग्रोक (AI Chatbaut Grok) की ओर से महिलाओं और बच्चों की अश्लील तस्वीरें बनाने का आरोप है। इसे लेकर दुनिया भर की सरकारों ने चिंता जताई और ग्रोक की आलोचना की।

भारत समेत कई देशों ने जताई आपत्ति

इस सूची में भारत के अलावा फ्रांस, ब्राजील, मलेशिया और यूरोपियन यूनियन का नाम शामिल है।

एआई फोरेंसिक की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

गैर-लाभकारी समूह एआई फोरेंसिक ने कहा कि उसने 25 दिसंबर से एक जनवरी के बीच ग्रोक द्वारा बनाई गई 20,000 तस्वीरों का विश्लेषण किया और पाया कि दो फीसदी में बिकनी या पारदर्शी कपड़ों में 18 या उससे कम उम्र के व्यक्ति को दर्शाया गया है

एक्स सोशल मीडिया क्या है?

एक्स (पूर्व में ट्विटर) क्या है? X एक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ उपयोगकर्ता शॉर्ट-फ़ॉर्म टेक्स्ट, इमेज और वीडियो अपडेट साझा कर सकते हैं।

Read More :

#AI Chatbaut Grok News #Breaking News in Hindi #Hindi News #India news #Latest news #Media Report news #Social Media X News #Women News