పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Kupwara में सामाजिक कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 27, 2025 • 10:26 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

घाटी में हाई सिक्योरिटी अलर्ट के बीच हुई हत्या से सनसनी

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कानी खास इलाके में शनिवार रात अज्ञात बंदूकधारियों ने 45 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता गुलाम रसूल मागरे को उनके घर के अंदर गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि हमले में मागरे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हंदवाड़ा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां शुरुआती उपचार के बाद उन्हें श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

हत्या के बाद परिवार में मचा कोहराम

पुलिस ने रविवार को बताया कि मागरे को पेट और कलाई में गोली लगी है और हत्या की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, मागरे को निशाना बनाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। गोलीबारी की यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद घाटी में हाई सिक्योरिटी अलर्ट है। इस हमले में मंगलवार को 25 पर्यटक और एक स्थानीय व्यक्ति मारा गया था।

कथित आतंकी समर्थकों के घरों पर हुई छापेमारी

पहलगाम में हुए हमले के बाद सुरक्षा बलों ने कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और कथित आतंकी समर्थकों के घरों पर छापेमारी की गई है। पिछले चार दिनों में पुलिस ने घाटी भर से 2,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

पहलगाम की घटना से पूरी दुनिया में आतंकवाद के प्रति आक्रोश

भारत के माथे पर यानी जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवाद के इस क्रूर रूप को पूरी दुनिया ने देखा। दुनियाभर के कई देश भारत के साथ खड़े हैं। वह भारत के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। सब एकसुर में यही कह रहे है कि आतंकवाद का खात्मा जरूरी है क्योंकि यह दुनिया के लिए खतरा है।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews Kupwara latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.