सामूहिक हत्याकांड के बाद आत्महत्या, कमरे से मिला तंत्र-मंत्र का सामान
मथुरा में चार हत्या और सुसाइड में खुलासा हुआ है। मनीष हवेली वाले मंदिर के पुजारी के साथ तंत्र-मंत्र करते थे। कमरे में बड़ी मात्रा में सामान मिला है। पोटलियां भी मिलीं हैं। मनीष ने कामकाज भी छोड़ ही दिया था। खेतों पर जाना भी बंद कर दिया था।
मथुरा के खप्परपुर गांव में चार हत्या और सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। लोगों में एक ही चर्चा थी कि मनीष (Manish) तंत्र-मंत्र के फेर में पड़ गए थे। वह पुजारी के साथ गांव के बाहर भी आते-जाते थे। तंत्र-मंत्र से इलाज करने का अनुष्ठान भी करने लगे थे।
कमरे में बड़ी मात्रा में जायफल, हवन सामग्री के साथ ही (wish bags) मन्नत की पोटलियां भी रखी मिलीं। इससे साफ है कि मनीष तंत्र-मंत्र में पूरी तरह रम गए थे। मनीष के घर से मोरपंख और लोहवान भी मिला है।
सुबह और शाम मंदिर के बाबा के पास ही जाते थे मनीष
मनीष के चाचा भगवान सिंह ने बताया कि मनीष ज्यादातर अपने काम से काम रखते थे। लोगों से ज्यादा बातचीत भी नहीं करते थे। वह सुबह और शाम मंदिर के बाबा के पास ही जाते थे। तंत्र-मंत्र में पड़ गए थे। इन्हीं कामों में लगे रहते थे।
मनीष ने छोड़ ही दिया था कामकाज
भाई सुधीर ने बताया कि मनीष ने कामकाज तो छोड़ ही दिया था। खेतों पर जाना भी छोड़ दिया था। खेत में ट्यूबवेल था। पहले उसका पानी सिंचाई के लिए बेचते थे, लेकिन बाद में ट्यूबवेल भी बंद कर दिया।
उनका पूरा ध्यान मंदिर की सेवा और भगतई में लगा रहता था। मनीष के कमरे में फ्रिज पर एक परचा मिला, जिस पर आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की सामग्री लिखी हुई है।
जड़ी बूटियां भी मिलीं
इन जड़ी बूटियों में कांकड़ सिग्धी, मनेसिल, केसर, तगर, कुट, बच आदि लिखी मिलीं। यह सभी जड़ी बूटियां याददाश्त बढ़ाने, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निदान के उपयोग में लाई जाती हैं।
बेच डाली साढ़े चार बीघा जमीन
मनीष के भाई सुधीर सिंह ने बताया कि करीब पांच पहले बंटवारा हुआ था। मनीष के पास छह बीघा जमीन थी। इसमें से दो बार में साढ़े चार बीघा जमीन बेच दी थी।
अन्य पढ़े: BSF border security : सीमा पर लटकी बोतलें? जानें सुरक्षा राज!
अब उनके पास केवल डेढ़ बीघा जमीन बची थी। वहीं ससुराल में उन्हें करीब छह बीघा जमीन मिलनी थी, लेकिन यह कच्चे बीघा हैं, ऐस में इनकी कीमत कम है, जबकि गांव की जमीन सड़क किनारे थे, उसके अच्छे दाम मिल रहे थे।
बेटा, बहू और तीन बच्चों के एक साथ शव देख बदहवास हुई मां
मथुरा में बेटा-बहू व तीनों बच्चों की मौत की खबर सुनने के बाद मनीष की मां श्यामवती बदहवास हो गईं। बिलखते हुए चिल्ला-चिल्ला कर बोलीं, मेरा बेटा ससुराल वालों से परेशान था। हर तीसरे-चौथे दिन अपनी सास को सादाबाद छोड़ने व उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाता था। ऐसी ही परेशानियों के बोझ तले दबकर उसने यह कदम उठाया है। मां का रुदन देखकर लोगों का कलेजा कांप उठा।
मनीष के पिता रामकिशन का पहले ही निधन हो चुका है। मां श्यामवती छोटे भाई जयकिशन के साथ रहती हैं। सुबह उन्हें सूचना मिली कि मनीष, उसकी पत्नी सीमा और तीनों बच्चों के शव कमरे में पड़े हैं। यह सुनते ही वह बदहवास हो गईं।
अन्य पढ़े: