Traffic Challan : न्यू ईयर ईव पर दिल्ली में में सख्ती कटे चालान

Read Time:  1 min
दिल्ली
दिल्ली
FONT SIZE
GET APP

11,582 लोगों पर एक्शन, 868 ड्रंक एंड ड्राइव में पकड़े गए

जश्न के बीच दिल्ली पुलिस की कड़ी निगरानी-न्यू ईयर ईव के मौके पर राजधानी दिल्ली में जश्न के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती भी देखने को मिली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर जमकर कार्रवाई की।

एक रात में 11,582 चालान

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 31 दिसंबर की रात अलग-अलग इलाकों में (Traffic rules) ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 11,582 लोगों के चालान काटे गए। इसमें ओवरस्पीडिंग, रेड लाइट जंप, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे मामले शामिल रहे

दिल्ली में 31 दिसंबर 2025 की रात ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने खास इंतजाम किए थे, ताकि नए साल के जश्न के दौरान किसी भी तरीके की कोई अप्रिय घटना न हो, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाते 868 लोगों को पकड़ा और इनका चालान किया।

मोबाइल पर दिल्ली पुलिस

दिल्ली में नए साल के आगमन का जश्न लोगों को भारी पड़ गया. दरअसल, नए साल के आगमन को लेकर जश्न में मदहोश लोगों को जब होश आया तो उनके मोबाइल पर दिल्ली पुलिस ने खास रसीद भेजी थी. जब लोगों ने ये रसीद देखी तो उनको अपनी जेब ढीली करनी पड़ गई. 31 दिसंबर 2025 की रात दिल्ली पुलिस ने कुल 11,582 चालान काटे, जिसमें ड्रंक एंड ड्राइव से लेकर नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने तक के चालान थे।

अन्य पढ़े: Vijay Deverakonda : रोम में विजय देवरकोंडा–रश्मिका मंदाना? 2026 सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल

एडिशनल कमिश्नर ट्रैफिक दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में 31 दिसंबर 2025 को ट्रैफिक पुलिस ने खास इंतजाम किए थे, ताकि नए साल के जश्न के दौरान किसी भी तरीके की कोई अप्रिय घटना न घटने पाए, लेकिन नए साल के जश्न पर 31 दिसंबर की रात को लोग जश्न में ऐसा डूबे की पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 11,583 लोगों के चालान काटे, जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाने से लेकर डेंजरस ड्राइविंग तक के चालान थे।

ट्रैफिक पुलिस ने इन पर लिया एक्शन

  • शराब पीकर गाड़ी चलाने के 868 चालान किए.
  • नो पार्किंग जोन यानी गलत जगह गाड़ी पार्क करने के 6,407 चालान किए.
  • डेंजरस ड्राइविंग के 290 चालान किए.
  • बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाने के 1,255 चालान किए.
  • बिना प्रदूषण यानी पीयूसी के 2,763 चालान किए.

न्यू ईयर ईव से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए थे. ट्रैफिक पुलिस का साफ कहना था कि नए साल के जश्न के दौरान नशे में गाड़ी चलाने, तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी. नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शहर में ट्रैफिक का दबाव सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाता है, खासकर रात के समय आवाजाही अधिक रहती है. इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवान एकदम मुस्तैद थे।

नया साल मनाने का इतिहास क्या है?

ईसा पूर्व 46 में रोमन सम्राट जूलियस सीज़र ने कैलेंडर में सुधार करते हुए जनवरी महीने को साल का पहला महीना घोषित किया। बाद में 1582 में पोप ग्रेगरी XIII ने इसमें और सुधार कर ग्रेगोरियन कैलेंडर लागू किया, जिसे आज हम आधुनिक कैलेंडर के रूप में जानते हैं। तभी से 1 जनवरी को विश्वभर में नव वर्ष के रूप में मनाया जाने लगा।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।