Latest News : सुभाष सिंह को मिला BJP टिकट

By Surekha Bhosle | Updated: October 16, 2025 • 4:32 PM

पहली बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

गोपालगंज में बिहार विधानसभा चुनाव में (BJP) ने जिला परिषद अध्यक्ष सुभाष सिंह को गोपालगंज सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। यह पहली बार है जब सुभाष सिंह विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इस टिकट घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि BJP ने सदर विधानसभा से चार बार (MLA) रहे दिवंगत सुभाष सिंह और उपचुनाव में सीट बरकरार रखने वाली निवर्तमान MLA कुसुम देवी का टिकट काटकर जिला परिषद अध्यक्ष को मौका दिया है

अन्य पढ़ें: इस बार सिर्फ ग्रीन पटाखों वाली दिवाली

बुधवार को हुई थी 12 कैंडिडेट की सूची जारी

BJP ने बुधवार को 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिसमें गोपालगंज विधानसभा सीट से युवा नेता सुभाष सिंह का नाम शामिल था। सुभाष सिंह वर्तमान में जिला परिषद के चेयरमैन हैं।

सुभाष सिंह जनवरी 2022 में हुए चुनाव में जिला परिषद अध्यक्ष चुने गए थे, जहां उन्हें 26 पार्षदों का समर्थन मिला था। उनका राजनीतिक करियर स्थानीय स्तर से शुरू हुआ और अब पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। स्थानीय राजनीति और प्रशासन में उनका अनुभव उन्हें चुनावी मैदान में एक मजबूत उम्मीदवार बनाता है।

किस लिए प्रसिद्ध है गोपालगंज जिला?

गोपालगंज एक ऐतिहासिक स्थान है जो आज तक अपने धार्मिक महत्व को दर्शाता है। संस्कृति और विरासत इस जिले की मुख्य पहचान है और यहां के स्थानीय लोग काफी ऊर्जावान हैं। पालगंज भारत के सबसे बड़े गन्ना उत्पादक जिलों में से एक है और बागवानी में भी इसका योगदान है।

गोपालगंज में कौन सी भाषा बोली जाती है?

भाषा:भोजपुरी यहाँ की स्थानीय भाषा है। यहाँ के लोग हिन्दी, अंग्रेजी एवं उर्दू भी बोलते हैं।

अन्य पढ़ें:

#AssemblyPolls #Bihar Elections 2025 #BJP2025 #BreakingNews #GopalganjElections #HindiNews #LatestNews #SubhashSingh