పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Supreme Court- इंडस्ट्री’ की परिभाषा पर सुप्रीम कोर्ट का पुनर्विचार, 9 जजों की पीठ गठित

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: February 17, 2026 • 7:53 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली,। देश के श्रम कानूनों में प्रयुक्त शब्द ‘इंडस्ट्री’ की परिभाषा को लेकर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में व्यापक कानूनी समीक्षा होने जा रही है। अदालत ने संकेत दिया है कि इस अहम संवैधानिक सवाल पर विचार के लिए नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ गठित की जाएगी।

17 मार्च से शुरू होगी सुनवाई

सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपिन एम पंचौली (Justice Bipin M Pancholi) शामिल थे, ने बताया कि बड़ी पीठ 17 मार्च से इस मामले की सुनवाई शुरू करेगी। संभावना है कि बहस अगले दिन तक पूरी कर ली जाएगी।

1975 के ऐतिहासिक फैसले पर होगा पुनर्विचार

इस मामले में करीब 50 साल पहले दिए गए सात न्यायाधीशों की ऐतिहासिक पीठ के फैसले पर दोबारा विचार किया जाएगा। वर्ष 1975 में न्यायमूर्ति वी. आर. कृष्णन अय्यर द्वारा दिए गए फैसले में ‘इंडस्ट्री’ की पहचान के लिए तय की गई कानूनी कसौटी अब समीक्षा के दायरे में है।

‘ट्रिपल टेस्ट’ की होगी दोबारा जांच

1975 के फैसले में अदालत ने ‘ट्रिपल टेस्ट’ (Tripple Test) का सिद्धांत विकसित किया था। इसके तहत किसी संस्था को तब ‘इंडस्ट्री’ माना गया था, जब वहां

इसी व्यापक व्याख्या के कारण क्लब, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान भी श्रम कानूनों के दायरे में आ गए थे।

कल्याणकारी योजनाओं पर भी होगा फैसला

संविधान पीठ यह भी तय करेगी कि सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाएं और सार्वजनिक संस्थाओं की सामाजिक सेवाएं क्या श्रम कानूनों के तहत औद्योगिक गतिविधि मानी जाएंगी या नहीं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि राज्य के कौन-से कार्य औद्योगिक विवाद के दायरे से बाहर रहेंगे।

अन्य पढ़े: बांग्लादेश में BNP लहर, तारिक की डबल जीत!

लिखित दलीलों के लिए समय तय

अदालत ने पक्षकारों को 28 फरवरी 2026 तक अतिरिक्त या अद्यतन लिखित तर्क दाखिल करने की अनुमति दी है। याचिकाकर्ताओं को अपनी दलीलें रखने के लिए तीन घंटे और प्रत्युत्तर के लिए एक अतिरिक्त घंटा दिया गया है।

Read More :

# Tripple Test News #Breaking News in Hindi #CJI news #Hindi News #Industry News #Justice M Pancholi News #Latest news #Supreme Court news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.