పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Bengaluru : संदिग्ध आतंकी अरशद खान फिर से गिरफ्तार

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: February 21, 2026 • 5:12 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

बेंगलुरु: बेंगलुरु से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जमानत मिलने के बाद से वह फरार चल रहा था। आतंकी की पहचान अरशद खान के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

आरोपी अरशद खान को (Arshad Khan) शहर की सीसीबी पुलिस ने एक ग्रेनेड बरामदगी मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद, मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया गया था। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई, लेकिन अरशद खान अदालत में पेश होना बंद कर दिया, जिसके चलते अदालत ने वारंट और उद्घोषणा जारी की।

अदालत के आदेश पर कार्रवाई करते हुए, एनआईए ने अब उसे हिरासत में ले लिया है।

दिल्ली में आज ही आतंकी हमलों को लेकर जारी किया गया है अलर्ट

गौरतलब है कि दिल्ली में आज ही आतंकी धमाकों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। खबर है कि दिल्ली में आतंकी, लाल किले के सामने धमाका कर सकते हैं। इसके अलावा चांदनी चौक के मंदिर को भी आतंकियों द्वारा निशाना बनाया जा सकता है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा एक्टिव मोड में है और IED हमले की साजिश रच रहा है। 

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार ये खबर सामने आई है कि 6 फरवरी को पाकिस्तानी राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद में आत्मघाती विस्फोट हुआ था। लश्कर ए तैयबा के (terrorist) आतंकी इस विस्फोट का बदला लेना चाहते हैं। इस्लामाबाद में हुए विस्फोट में 31 लोग मारे गए थे और 160 से अधिक घायल हुए थे। इसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली थी। इसके बावजूद आतंकी भारत के मंदिरों को निशाना बनाना चाहते हैं।

अन्य पढ़े: FIR : सोनिया गांधी नागरिकता मामला, FIR की मांग पर सुनवाई टली

लाल किले के पास 2025 में हो चुका है विस्फोट

इससे पहले 10 नवंबर, 2025 को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास विस्फोट हो चुका है। इस घटना में 12 लोग मारे गए थे और लगभग दो दर्जन लोग घायल हुए थे। 

गौरतलब है कि देश में आतंकवाद को लेकर सरकार और सुरक्षाबलों की जीरो टॉलरेंस की नीति रही है। आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे आतंकी संगठन चिढ़े हुए हैं और आतंकी हमलों की साजिश रच रहे हैं। हालांकि सुरक्षाबलों द्वारा समय-समय पर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। 

अन्य पढ़े:

#BengaluruNews #TerrorArrest #SecurityAlert #BreakingNews #HindiNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.