పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Tamil Nadu: वेल्लोर केस में नया मोड़, मद्रास हाईकोर्ट ने दुरईमुरुगन परिवार पर केस चलाने का दिया आदेश

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 23, 2025 • 3:44 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन और उनके परिवार की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई दिख रही है। जहां अधिक संपत्ति मामले में दुरईमुरुगन परिवार पर मद्रास हाईकोर्ट ने एक बार फिर केस चलाने का आदेश दिया है।

मद्रास हाईकोर्ट ने बुधवार को एक अहम फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने डीएमके महासचिव और तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन और उनके परिवार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक बार फिर से केस चलाने का आदेश दिया है। यह मामला वेल्लोर जिले की एक विशेष अदालत से जुड़ा है। हाईकोर्ट के जज पी. वेलमुरुगन ने सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) की याचिका पर यह फैसला दिया। बता दें कि डीएवीसी ने 2007 में विशेष अदालत द्वारा दुरईमुरुगन और उनके परिवार को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती दी थी।

परिवार के नाम पर संपत्ति जुटाने का आरोप

मामले में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने कहा कि यह मामला 1996 से 2001 के बीच की अवधि का है, जब दुरईमुरुगन लोक निर्माण विभाग में मंत्री थे। इस दौरान उन पर 3.92 करोड़ रुपये की संपत्ति अपने और अपने परिवार के नाम पर जुटाने का आरोप है, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं ज्यादा बताई गई है।

ध्यान रहे कि इस मामले में दुरईमुरुगन के साथ उनकी पत्नी डी. संथाकुमारी, भाई दुरई सिंगाराम, बेटा डी. एम. कथिर आनंद (जो अब लोकसभा सांसद हैं) और बहू के. संगीता भी आरोपी हैं। इसके खिलाफ डीवीएसी ने 2012 में विशेष अदालत के फैसले को चुनौती दी थी, जिसके बाद अब मद्रास हाईकोर्ट ने इस याचिका को स्वीकार कर लिया है और केस को दोबारा शुरू करने का आदेश दिया है।

red:more: Tamil Nadu: वन मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, विवादित टिप्पणी वाला वीडियो देख जज भी रह गए हैरान, FIR दर्ज 

#Hindi News Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi News News in Hindi Hindi News Headlines हिन्दी समाचार Latest News in Hindi Hindi News Live Hindi Samachar Breaking News in Hindi Headlines in Hindi ताज़ा ख़बर Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.