Tej Pratap: तेजप्रताप के पास है कौन सा लाइसेंस

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

क्‍या इससे विमान उड़ा सकते हैं?

पाकिस्‍तान पर भारत की एयर स्‍ट्राइक के बाद दोनों देशों में तानातनी का माहौल है. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्‍तान को पहलगाम हमले का जवाब दिया है, जिस पर पूरा देश गर्व कर कर रहा है. इस ऑपरेशन में भारत ने कई आतंकी ठिकानों को ध्‍वस्‍त कर दिया है. इसी बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने भी देशसेवा की इच्‍छा जताई है. उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक लाइसेंस सर्टिफ‍िकेट की फोटो शेयर की और कहा कि उन्‍होंने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है. अगर यह ट्रेनिंग देश सेवा में काम आ जाए, तो वह खुद को सौभाग्‍यशाली समझेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि तेजप्रताप के पास जो लाइसेंस सर्टिफ‍िकेट है, वह क्‍या है और क्‍या वह इसके आधार पर विमान उड़ा सकते हैं?

तो आपको बता दें कि तेजप्रताप ने (Tej Pratap)ने अपने एक्‍स अकाउंट पर जो लाइसेंस जारी किया है, वह भारत सरकार की ओर से जारी किया गया फ्लाइट रेडियो टेलीफोन ऑपरेटर (रेस्ट्रिक्टेड) लाइसेंस (Flight Radio Telephone Operator’s Licence-Restricted)है. जिसका लाइसेंस नंबर 5430/2 है और यह तेज प्रताप के नाम पर जारी किया गया है. यह लाइसेंस 26/04/2011 से 25/04/2021 तक वैध था, लेकिन इसकी एक डुप्लिकेट कॉपी 24/02/2025 को जारी की गई है. यह लाइसेंस भारत सरकार के उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) द्वारा जारी किया जाता है।

तेज प्रताप के पास कौन सा लाइसेंस है?

  • अब सवाल यह उठता है कि तेज प्रताप यादव के पास कौन सा लाइसेंस सर्टिफ‍िकेट है? तो आपको बता दें कि तेज प्रताप ने जो सर्टिफ‍िकेट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वह एक फ्लाइट रेडियो टेलीफोन ऑपरेटर लाइसेंस है. यह सर्टिफ‍िकेट किसी उम्‍मीदवार को विमान में रेडियो संचार (रेडियो टेलीफोनी) करने की अनुमति देता है. यह लाइसेंस पायलटों के लिए जरूरी होता है. यह सर्टिफ‍िकेट केवल रेडियो संचार के लिए काम आ सकता है।

क्‍या तेज प्रताप उड़ा सकते हैं विमान?

अब सवाल यह उठता है कि तेज प्रताप यादव के पास जो लाइसेंस है, क्‍या वह उसके आधार पर विमान उड़ा सकते हैं? तो आपको बता दें कि यह लाइसेंस पायलट का सर्टिफिकेट नहीं है.यह एक सहायक लाइसेंस है,जो पायलटों को रेडियो संचार करने की अनुमति देता है.फ्लाइट रेडियो टेलीफोन ऑपरेटर लाइसेंस (रेस्ट्रिक्टेड) (RTR-Aero) उन्‍हीं उम्‍मीदवारों को मिलता है जिनके पास स्टूडेंट पायलट लाइसेंस (SPL) या प्राइवेट पायलट लाइसेंस (PPL)हो. ऐसे में तेज प्रताप के पास इन दोनों में से एक लाइसेंस जरूर होगा. तभी उन्‍हें फ्लाइट रेडियो टेलीफोन ऑपरेटर लाइसेंस (रेस्ट्रिक्टेड) (RTR-Aero) मिला है।

फ्लाइट रेडियो टेलीफोन ऑपरेटर लाइसेंस के लिए योग्‍यता

  • 1-आवेदक की उम्र आवेदन की तारीख को कम से कम 16 वर्ष होनी चाहिए।
  • 2. शैक्षिक योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा पास हो।
  • 3. मेडिकल फिटनेस (Medical Fitness):आवेदक को मेडिकल फिटनेस का प्रमाण देना होगा. इसके लिए एक मान्यता प्राप्त मेडिकल प्रैक्टिशनर से मेडिकल फिटनेस की जांच करानी होगी।
  • 4. परीक्षा:आवेदक को एक लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षा पास करनी होगी,जो डायरेक्टर-जनरल द्वारा निर्धारित सिलेबस के अनुसार होगी. इस परीक्षा में रेडियो संचार के नियम, प्रक्रियाएं, और विमानन संचार की भाषा (phraseology) शामिल होगी।

Read more:Agra: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर आगरा, ताजमहल की बढ़ाई गई सुरक्षा

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।