పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Tourists: टूरिस्टों पर आतंकी हमला, 2.5 लाख कश्मीरियों की पेट पर चोट

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 23, 2025 • 10:48 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

धरती पर स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर के लिए कमाई के प्रमुख स्त्रोतों में पर्यटन का खास स्थान है। कश्मीर का सालाना पर्यटन उद्योग 12,000 करोड़ रुपये का है।

कश्मीर में आतंकवाद का विद्रुप चेहरा एक बार फिर सामने आया है। जम्मू और कश्मीर में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आए सैलानियों पर आतंकवादियों ने सिर्फ टूरिस्टों पर गोलियां नहीं बरसाई हैं, बल्कि कश्मीर की अर्थव्यवस्था और 2.5 लाख कश्मीरियों के पेट पर सीधे हमला किया है। इस हमले के बाद अब न सिर्फ कश्मीर की आर्थिक तरक्की पर ब्रेक लगेगा बल्कि लाखों कश्मीरियों की रोजी-रोटी पर संकट पैदा हो जाएगा। पहलगाम में हुआ आतंकी हमला केवल जान-माल की क्षति नहीं, बल्कि कश्मीर की आत्मा कश्मीरियत पर सीधा हमला है। इस वारदात ने न सिर्फ सैलानियों के भरोसे को तोड़ा है, बल्कि घाटी की आर्थिक रीढ़ कहे जाने वाले पर्यटन उद्योग को भी गहरे संकट में डाल दिया है। हर गोली जो किसी पर्यटक पर चली, उसने कश्मीर की अर्थव्यवस्था को कई साल पीछे धकेल दिया है। कश्मीर पर इस आतंकवादी घटना का क्या होगा असर, आइए जानते हैं।

कैंसिलेशन की प्रक्रिया शुरू

मंगलवार को पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमले का असर दिखना शुरू हो गया है। जिन लोगों ने कश्मीर जाने के लिए फ्लाइट की टिकट बुक कराई थी, उन्होंने धड़ाधड़ टिकट कैंसिल कराना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, कश्मीर में बड़े पैमाने पर होटलों और कैब की बुकिंग भी कैंसिल होने लगी है।

12,000 करोड़ रुपये का है कश्मीर का सालाना पर्यटन उद्योग 

धरती पर स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर के लिए कमाई के प्रमुख स्त्रोतों में पर्यटन का खास स्थान है। कश्मीर का सालाना पर्यटन उद्योग 12,000 करोड़ रुपये का है। एक अनुमान के मुताबिक, साल 2030 तक ये उद्योग बढ़कर 25,000 करोड़ से 30,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने वाला था। राज्य की कुल जीडीपी में कश्मीर के पर्यटन की 7-8 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। मंगलवार को सैलानियों पर हुए आतंकी हमले ने मासूम और निर्दोष लोगों की हत्या के साथ-साथ इस उद्योग के लिए भी कब्र खोद दी है। पहलगाम को भारत का स्विटजरलैंड कहा जाता है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में सैलानी घूमने आते हैं। ये हमला ऐसे समय में हुआ जब गर्मी से त्रस्त लोग कश्मीर शुरू करते हैं। ऐसे में, कश्मीर में ये पूरा सीजन तहस-नहस होने वाला है।

डल झील में चलती हैं 1500 से ज्यादा हाउस बोट

कश्मीर में सिर्फ पर्यटन से 2.5 लाख से भी ज्यादा लोगों को रोजगार मिला हुआ है और उनके परिवार की रोजी-रोटी चल रही है। लेकिन, इस हमले के बाद इन सभी 2.5 लाख लोगों की रोजी-रोटी खतरे में आ जाएगी और परिवार के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। कश्मीर में कई छोटे और बड़े होटल हैं, जिनमें 3000 से भी ज्यादा कमरे हैं। इस हमले से अब यहां की होटल इंडस्ट्री पर भी बुरा असर पड़ेगा और होटलों में काम करने वाले लोगों का रोजगार भी प्रभावित होगा। इतना ही नहीं, सिर्फ डल झील में 1500 से ज्यादा हाउस बोट चलती हैं, जिससे हजारों लोग समय पर दो वक्त की रोटी खाते हैं, अब उन पर भी मुसीबत टूटने वाली है।

2024 में कश्मीर आए 2.36 करोड़ सैलानी

कश्मीर को केंद्रीय शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद से यहां आने वाले टूरिस्ट्स की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी।

साल 2020 में यहां 34 लाख सैलानी आए थे, 2021 में कश्मीर आने वाले सैलानियों की संख्या कई गुना बढ़कर 1.13 करोड़ हो गई।

फिर 2022 में यहां 1.88 करोड़, 2023 में 2.11 करोड़ और 2024 में 2.36 करोड़ सैलानी आए।

2024 में आए कुल सैलानियों में 65,000 से ज्यादा विदेशी सैलानी शामिल थे।

कश्मीर के प्रमुख टूरिस्ट प्लेस में गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और डल झील का नाम सबसे ऊपर है।

साल 2024 में गुलमर्ग ने 103 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट किया था।

कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा दे रही सरकार

केंद्र सरकार भी कश्मीर और कश्मीरियों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए पिछले कई सालों से प्रयास कर रही है। केंद्र ने कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें बेहतर इंफ्रा के लिए 1000 करोड़ रुपये का बजट, बेहतर एयर कनेक्टिविटी, विदेशी सैलानियों के लिए ऑन-अराइवल वीजा, 75 नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन, 75 नए हेरिटेज/कल्चरल साइट्स, 75 नए सूफी/धार्मिक साइट्स स्थापित किए गए। इतना ही नहीं, कश्मीर को देश के बाकी हिस्से से डायरेक्ट कनेक्ट करने के लिए जल्द ही रेल सेवाएं भी शुरू की जाने वाली थी और इसमें वंदे भारत एक्सप्रेस का नाम भी शामिल है।

गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में बंपर उछाल

कश्मीर में तेजी से विकास कर रहे पर्यटन का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि यहां नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। साल 2017 में यहां कुल 14.88 लाख नई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कराया गया था, जो 2024 में करीब दोगुना होकर 27.29 लाख हो गया। बताते चलें कि ये संख्या पब्लिक और प्राइवेट दोनों गाड़ियों का है। कश्मीर शुरू से ही बॉलीवुड की पसंदीदा जगहों में से एक रही है। बॉलीवुड समेत ओटीटी की कई फिल्में कश्मीर में शूट होने वाली थीं। इतना ही नहीं, देश के युवा वर्ग में डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर भी कश्मीर काफी डिमांड में था। लेकिन इन सभी धंधों पर अब संकट आ खड़ा हुआ है और इस संकट से बाहर आने में काफी समय लग सकता है।

red:more: Spring Beauty: कश्मीर एक स्वर्ग फिर से जाग उठा

#Hindi News Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.