Delhi-Janakpuri : गड्ढे में गिरने से हुई थी दुर्घटना

By Surekha Bhosle | Updated: February 10, 2026 • 12:22 PM

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

दिल्ली में एक युवक बाइक पर सवार होकर सड़क पर बने गड्ढे में गिर गया, जिससे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में सड़क के बीच खुदे गड्ढे में गिरने से युवक की जान चली गई थी। लोगों ने सरकार के प्रति नाराजागी भी जाहिर की। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी और पुलिस की टीम पर लापरवाही के आरोप लगे हैं।

जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से हुई युवक की मौत के मामले में पोस्टमार्टम (Postmortem) की शुरुआती रिपोर्ट आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, कमल के गड्ढे में गिरने से उसके मुंह और नाक में मिट्टी भर गई थी। जिसके कारण उसका दम घुट गया 

कमर पर गिरी थी बाइक

इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, (Kamal) कमल की मौत का कारण ट्रॉमैटिक एस्फिक्सिया और दम घुटना पाया गया है। कमल का मुंह गड्ढे में गिरने के बाद मिट्टी में फंस गया था। साथ ही कमर पर गिरी बाइक के वजन के चलते उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। 

दाहिने जांघ पर जले का निशान

रिपोर्ट के अनुसार मृतक के सीने पर किसी बाइक के दबाव के कारण सांस लेने में परेशानी हुई। मुंह और नाक में गीली मिट्टी भर जाने से भी सांस लेने में दिक्कत हुई। सूत्रों के मुताबिक, कमल के दाहिने जांघ पर जलने का निशान मिला है जो बाइक के साइलेंसर के कारण जला हो सकता है।

15 फुट गहरे गड्ढे में गिरा युवक

25 वर्षीय बाइकर कमल ध्यानी की शुक्रवार (6 फरवरी)  सुबह जनकपुरी इलाके में निर्माण कार्य के लिए दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से मौत हुई थी। कैलाशपुरी निवासी और एक निजी बैंक के कर्मचारी कमल ध्यानी घर लौट रहे थे, तभी वह दिल्ली जल बोर्ड की सीवर पाइपलाइन पुनर्वास परियोजना के लिए खोदे गए लगभग 15 फुट गहरे गड्ढे में गिर गए।

अन्य पढ़े: Mumbai- महायुति की तीसरी बड़ी जीत, जिला परिषद और पंचायत समिति में बना दबदबा

परिजनों ने कई जगहों पर की तलाश

पुलिस ने बताया कि पीड़ित के परिवार ने शुरू में कई अस्पतालों में उसकी तलाश की लेकिन उन्हें किसी भी दुर्घटना के मामले का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर परिवार और पुलिसकर्मियों ने जनकपुरी इलाके में कई घंटों तक खोजबीन की। इसके बाद आखिरकार शव मिला। 

परिजनों का आरोप, पुलिस ने बरती लापरवाही

परिवार का कहना है कि उन्हें इंतजार कराया गया और कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई, क्योंकि पुलिस ने कहा कि गुमशुदा व्यक्ति की रिपोर्ट 24 घंटे बाद ही दर्ज की जाएगी। पुलिस ने किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #DelhiAccident #RoadSafety #TragicIncident #HindiNews #LatestNews