పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Indore News : 516 बोरिंग के पानी के उपयोग पर प्रशासन की रोक

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: January 5, 2026 • 11:00 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

इंदौर शहर में जल संकट के साथ-साथ पानी की गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंता सामने आई है। प्रशासन ने 516 बोरिंग के पानी के उपयोग पर रोक लगा दी है, ताकि लोगों की सेहत को होने वाले खतरे से बचाया जा सके।

17 मौतों के बाद दहशत का माहौल

इंदौर लोगों में डर, सुरक्षित पानी की तलाश तेज- हाल ही में 17 लोगों की मौत के बाद शहर में भय का माहौल बन गया है। लोगों को आशंका है कि दूषित पानी इन मौतों का कारण हो सकता है, जिससे आम नागरिकों में गहरी चिंता देखी जा रही है।

इंदौर के भागीरथपुरा में (Indore) दूषित पानी से अब तक 17 लोगों की जान चली गई। अभी भी यहां लोगों में नर्मदा और टैंकर के पानी को लेकर लोगों में डर का माहौल है। जिससे इलाके में आरओ की डिमांड बढ़ गई है

कई लोग अपने घरों में आरओ लगवा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई जगह टैंकरों में भी गंदा पानी आ रहा है। कई लोगों की जान चली गई। कई लोग बीमार हैं इसलिए घरों में आरओ लगा रहे हैं।

इधर, इंदौर भागीरथपुरा (Bhagirathpura) में अब बोरिंग का पानी भी दूषित मिला है। मामला सामने आने के बाद शहर में बोरिंग के पानी के सैंपल लिए गए थे। जिनमें से 35 सैंपल फेल हो गए हैं। इनका पानी पीने योग्य नहीं है। ऐसे में इलाके के 516 बोरिंग के पानी के यूज पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें 400 निजी और 116 सरकारी हैं।

इसके अलावा 112 पानी की टंकियों, नलों का पानी और बोरिंग के भी रविवार को सैंपल लिए गए। जिनकी जांच निजी लैब में कराई जाएगी। निगम की खुद की एक लैब है, लेकिन वहां भी कम कर्मचारी हैं।

मामला सामने आने के बाद से डर का माहौल

29 दिसंबर को मामला सामने आने के बाद से इलाके में डर का माहौल है। कई लोग जहां नर्मदा का पानी भरने से बच रहे है, वहीं वे बोरिंग, आरओ और बोतल के पानी पर निर्भर है। हालांकि इलाके में टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है। लोगों को पानी छानकर और उबालकर इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।

ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियां वितरित की जा रही है। वहीं कई दुकानों पर लोग नाश्ता और चाय बनाने तक में बोतल के पानी का इस्तेमाल कर रहे है। घरों में लोग बोरिंग के पानी तक को उबाल कर पी रहे है।

अन्य पढ़े: UP-कोहरे का कहर- आगरा–ग्वालियर हाईवे पर 7 गाड़ियों की भिड़ंत, 2 की मौत

कई जगह टैंकरों में भी गंदा पानी आ रहे है, ऐसे में लोग इस पानी को भी यूज करने से बच रहे हैं। डर के कारण इलाके में आरओ की डिमांड बढ़ती जा रही है।

रहवासी बोले- घरों में लगवाया आरओ

रहवासी राहुल कोरी ने बताया कि घर में आरओ मशीन लगाई गई है। करीब साढ़े 10 हजार रुपए का खरीदा है। यहां पानी दूषित आ रहा है इसलिए घर में आरओ लगवाया है।

दूषित पानी के कारण बच्चों, बुजुर्गों सहित कई लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार कुछ ध्यान नहीं दे रहे है। पूरे इलाके में डर का माहौल है, पानी दूषित आ रहा है। इसी डर के कारण आरओ लगवाया है। टैंकर में भी गंदा पानी आ रहा है। इसका पानी भी पीने योग्य नहीं है।

बोले- आरओ किस्त में लेकर आया हूं

रहवासी भगवानदास ने बताया कि भागीरथपुरा में हुई घटना को देखते हुए खुद फैसला लिया है कि घर में आरओ लगवा लूं। आरओ किस्त में लेकर आया हूं। पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। परिवार में भी बच्चों और मां की तबीयत खराब है। मां बिस्तर पर है। किस्त पर आरओ लेने मजबूरी हो गई थी।

टैंकर का पानी भी खराब आ रहा है। वह खाने के लिए क्या नहाने के लिए भी इस्तेमाल नहीं करेंगे। टैंकर की हालत भी खराब है। उससे पानी भरने की भी इच्छा नहीं होती। पानी पीने में भी डर लगता है। पानी के लिए कैंपर खरीदकर लाना पड़ रहा था। सुरक्षा के लिए आरओ लगवाया है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #IndoreNews #WaterCrisis #PublicHealth #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.