పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Gorakhpur : सुहागरात में अकेली दुल्हन, सुबह खुला बड़ा राज

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: December 27, 2025 • 11:12 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

गोरखपुर में शादी के नाम पर रिश्तों की मर्यादा को किया गया तार-तार

शादी की रात से ही शुरू हुआ शक-दुल्हन (Bride) ने बताया कि शादी की पहली ही रात उसे कमरे में अकेला छोड़ दिया गया। दूल्हे ने तबीयत खराब होने या थकान का बहाना बनाया, लेकिन रात भर वह कमरे में नहीं लौटा।

सुबह आंख खुली तो दिखा हैरान करने वाला नज़ारा

सुबह तड़के दुल्हन की नींद खुली तो उसने देखा कि दूल्हा, जेठानी के कमरे से बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया। इस दृश्य ने उसे अंदर तक झकझोर कर रख दिया

यूपी के गोरखपुर की (Gorakhpur) रहने वाली विवाहिता ने पति, जेठ-जेठानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है. पीड़िता ने बताया कि पति उसके साथ कभी सोया ही नहीं. शादी के बाद सुहागरात पर भी पति अपनी भाभी के कमरे में सोया. ये क्रम यूं ही चलता रहा. जब दुल्हन ने इसका विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया गया।

यूपी के गोरखपुर से ऐसे खबर सामने आई है, जिसने सभी के होश फाख्ता करके रख दिए. एक दुल्हन यहां बड़े ही अरमानों से ब्याह कर दूल्हे राजा संग ससुराल पहुंची. मगर सुहागरात पर उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे वो ताउम्र याद रखेगी. दरअसल, वो पूरी रात दूल्हे का इंतजार करती रही. मगर दूल्हा कमरे में आया ही नहीं. थक हारकर वो सो गई. मगर जब सुबह उठी तो देखा कि उसका पति उसकी जेठानी के कमरे से बाहर आ रहा है. यह देखते ही दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई।

परिवार से शिकायत, लेकिन नहीं मिला साथ

अब ये बात रोज की हो गई. रोज इसी तरह होने लगा. पति उसके कमरे में आता ही नहीं. बल्कि अपनी भाभी यानि दुल्हन की जेठानी के कमरे में सोने जाता. आखिरकार कब तक दुल्हन ये सब सहन करती. उसने इसका विरोध कर ही डाला. आरोप है कि दुल्हन ने जब इसका विरोध किया तो जेठानी और उसके पति ने मिलकर उसकी पिटाई कर डाली. फिर घर से भी निकाल दिया।

अन्य पढ़े: Rajasthan- उदयपुर रेप केस-कार में हैवानियत, डैशकैम बना गवाह

विवाहिता ने फिर पुलिस से मदद मांगी. उसने पति, जेठ-जेठानी के खिलाफ तहरीर देकर FIR दर्ज करवाई. घटना गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र की है. 30 साल की नई नवेली दुल्हन ने अपने पति पर उसकी भाभी से अवैध संबंध रखने और दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 13 जुलाई 2025 को बांसगांव थाना क्षेत्र के एक युवक से हुआ था. पति अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत है. निकाह के अगले दिन ही वह विदा होकर अहमदाबाद चली गई, जहां दावते वलीमा हुआ. ससुराल पहुंचने के बाद सुहागरात के दिन वह पूरी रात पति का इंतजार करती रही लेकिन पति कमरे में नहीं आया. सुबह देखा कि पति जेठानी के कमरे से निकल रहा था. हर रात यही क्रम चलता रहा।

लोगों की मदद से मायके पहुंची महिला

जब उसने इसका विरोध किया तो पति और जेठानी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की. आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया. किसी तरह लोगों से मदद लेकर वह गोरखपुर स्थित मायके पहुंची और 21 अक्तूबर से यहीं रह रही है. बाद में पीड़िता के माता-पिता अहमदाबाद गए तो उन्हें घर से भगा दिया गया. बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शादी के बाद पहली रात का क्या महत्व है?

शादी के बाद की पहली रात को अक्सर कई कारणों से विशेष माना जाता है। शादी समारोह के उत्साह और आनंद के बाद, पहली रात नवविवाहितों को शादी के दिन की भागदौड़ से दूर, एक रोमांटिक माहौल में अकेले रहने का मौका देती है।यह जोड़े के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत का भी प्रतीक है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #WeddingShock #TrustBetrayed #MarriageTruth

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.