Ayodhya: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा से पहले हुआ राजा राम का अभिषेक

By Surekha Bhosle | Updated: June 4, 2025 • 10:11 PM

कल पूर्वाह्न 11.25 से 11.40 के बीच आयोजन

Ayodhya Ram Temple: राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा पांच जून को पूर्वाह्न 11 बजकर 25 मिनट से होनी है। इसके पहले आज राजा राम का पवित्र नदियों के जल से अभिषेक हुआ।

गंगा दशहरा पर अयोध्या के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। राम मंदिर परिसर में राजाराम समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा पूरे भव्यता के साथ की जाएगी। इससे पहले प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न अधिवास हुए और उत्सव विग्रहों का परिसर भ्रमण कराया गया। भारत की 21 पवित्र नदियों के जल से सभी देव विग्रहों का अभिषेक हुआ।

बुधवार प्रातः साढ़े छह बजे से यज्ञमंडप में दो घंटे तक देवताओं का पूजन किया गया। अन्नाधिवास सुबह नौ बजे से 9:30 बजे तक संपन्न हुआ। यज्ञमंडप में हवन 9:35 से 10:35 बजे तक चला। 10:40 12:40 तक राम दरबार समेत सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया गया। जिस मंदिर में देव विग्रह की स्थापना होनी है, वहां भी अभिषेक की प्रक्रिया संपन्न हुई।

दोपहर दो बजे से तीन बजे तक उत्सव विग्रहों ने परिसर भ्रमण किया। इसके लिए पालकी पर चांदी की चौकियों पर राम दरबार की समस्त उत्सव मूर्ति, परकेाटा के छह मंदिरों की उत्सव मूर्ति को विराजमान कर परिसर भ्रमण कराया गया। मुख्य यजमान डाॅ. अनिल मिश्र समेत अन्य यजमानों ने पालकी को कंधे पर उठाकर श्रीराम जय राम, जय जय राम…के जयघोष के साथ मंदिर परिसर की परिक्रमा की।

अयोध्या के पंडित प्रवीण शर्मा

पांच जून को 11:25 से 11:40 के बीच होगी प्राण प्रतिष्ठा

सीताराम के लिए पहुंचे सोने-चांदी के बने आभूषण

सुबह नौ बजे से प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण

Read more: Ayodhya : और कड़ी की गई अयोध्या धाम की संवेदनशीलता और सुरक्षा व्यवस्था

#Ayodhya Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News News in Hindi Hindi News Headlines हिन्दी समाचार Latest News in Hindi Hindi News Live Hindi Samachar Breaking News in Hindi Headlines in Hindi ताज़ा ख़बर Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi Ram Temple today hindi vaartha news today news ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार