పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Noida : नोएडा में छात्रा की मौत से हड़कंप, स्कूल पर गंभीर आरोप

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: December 27, 2025 • 4:50 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

10वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नोएडा में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की दुखद मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना पूरे शहर के लिए झकझोर देने वाली है और कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

परिजनों का आरोप: स्कूल द्वारा मानसिक प्रताड़ना

मृत छात्रा के परिजनों ने स्कूल (School) प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि छात्रा को लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था, जिससे वह गहरे तनाव में थी। परिजनों ने स्कूल प्रशासन की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

नोएडाः ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी सोसाइटी (Society) में 22 दिसंबर की रात 10वी की 15 वर्षीय छात्रा ने 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। अब परिवार ने एक निजी पब्लिक स्कूल के शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने छात्रा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले में बिसरख पुलिस से शिकायत की है,जिसकी पुलिस पुलिस जांच कर रही है

मानसिक तनाव में थी छात्रा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बिसरख थाना क्षेत्र की गौर सिटी सोसाइटी (4 एवेन्यू) में 22 दिसंबर की देर रात कक्षा 10वीं की छात्रा ने अपने फ्लैट की 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में पढ़ाई के दबाव और मानसिक तनाव को संभावित कारण बताया गया था। परिवार ने पुलिस को बताया कि कनिष्का परीक्षा की तैयारियों को लेकर तनाव में थी। 

अन्य पढ़े: Shinsegae data leak : शिनसेगे डेटा लीक 80 हजार कर्मचारियों की जानकारी लीक

स्कूल के खिलाफ परिवार ने दी शिकायत

हालांकि, अब मामले में नया मोड़ आया है। मृतका के पिता रवि रंजन ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि 22 दिसंबर को बेटी अनजाने में मोबाइल फोन स्कूल ले गई थी। जिस पर शिक्षकों ने कक्षा में उन्हें कठोर डांट लगाई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। परिवार का आरोप है कि इसी मानसिक उत्पीड़न और अपमान से आहत होकर छात्रा ने रात करीब 2-3 बजे यह खौफनाक कदम उठाया। स्कूल से घर लौटने के बाद वह गुमशुम रह रही थी उसके बाद अपने कमरे में चली गई थी। 

बिसरख पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिली है और जांच की जा रही है। स्कूल के अध्यापकों से पूछताछ की गई है और स्कूल के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। स्कूल की प्रधानाचार्य का कहना है कि जो भी आरोप लगाया जा रहे हैं। वह सरासर गलत है। किसी भी बच्चे का मानसिक उत्पीड़न नहीं किया जाता है। स्कूल में एग्जाम चल रहे थे,बच्ची उस दौरान फोन का इतेमाल कर रही थी।

नोएडा का पुराना नाम क्या था?

नोएडा, जिसका पूरा नाम न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण है, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के गौतम बुद्ध नगर ज़िले में स्थित एक शहर है। यह दिल्ली के निकट स्थित है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का हिस्सा है। नोएडा की स्थापना 1976 में एक नियोजित शहर के रूप में की गई थी जिसका उद्देश्य संगठित विकास था।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #NoidaNews #StudentSafety #SeriousConcern

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.