Kota Accident : 4 बेटियों के पिता का पैर कट गया

By Surekha Bhosle | Updated: February 9, 2026 • 1:20 PM

अधूरा काम बना हादसे की वजह

कोटा में रेस्टोरेंट की इमारत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे ने प्रशासनिक लापरवाही की परतें उधेड़ दी हैं। जल्दबाजी में काम निपटाने की कोशिश ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। डेढ़ महीने में होने वाले काम को महज 15 दिन में पूरा करने के दबाव में हादसा हुआ। हादसे में चार बेटियों के पिता का पैर कट गया, जबकि दो की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ड्रिल मशीन पड़ोसी की दीवार तक जा घुसी।

प्रशासन की लापरवाही के चलते 10–15 दिनों से बिना अनुमति (Building dismantling) बिल्डिंग डिस्मेंटल का काम चलता रहा, लेकिन किसी जिम्मेदार ने मौके पर जाकर इसे रुकवाना जरूरी नहीं समझा। AEN का कहना है कि भवन निर्माण परमिशन के लिए रेस्टोरेंट संचालक ने 15-20 दिन पहले अप्लाई किया था, लेकिन उसको परमिशन नहीं दी गई, फिर भी काम जारी रहा और आखिरकार इसकी कीमत दो जिंदगियों को चुकानी पड़ी।

एक कोचिंग छात्र (Coaching students) और एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि दिल्ली स्पाइसी रेस्टोरेंट संचालक जहांगीर का पैर कट गया। जहांगीर चार बच्चियों का पिता है। अब उसके रोजगार का संकट हो गया है।

अब हादसे के बाद प्रशासन कार्रवाई की बात कर रहा है, हालांकि, नगर निगम ने रेस्टोरेंट के आसपास की 5 अवैध बिल्डिंग मालिकों को नोटिस जारी कर दो दिन का समय दे दिया है। लेकिन सवाल यह है कि अगर समय रहते सख्ती दिखाई जाती तो क्या ये जानें बच सकती थीं?

वहीं बिल्डिंग डिस्मेंटल को रेस्टोरेंट वालों ने कहा था कि काम 10-12 दिन में पूरा कर दो। 8-10 दिन पहले बिल्डिंग डिस्मेंटल काम के दौरान ड्रिल मशीन पीछे की बिल्डिंग में भी घुस गई थी।

बिल्डिंग हादसे के बाद मुरादाबादी रेस्टोरेंट

हालांकि, बिल्डिंग हादसे के बाद मुरादाबादी रेस्टोरेंट संचालक और बिल्डिंग मालिक के खिलाफ रविवार को जवाहर नगर थाने में गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज हो गया है। जिसके बाद पुलिस फरार चल रहे आरोपी संचालक अब्दुल दाऊद मुरादाबादी की तलाश कर रही है। वहीं, रविवार को मुरादाबादी रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ नगर निगम ने नोटिस जारी कर दिया है।

अन्य पढ़े: Mumbai- संघ कहेगा तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू प्रमुख बन सकता है – मोहन भागवत

अब्दुल दाऊद मुरादाबादी मूलरूप से यूपी के रामपुर का रहने वाला है और काफी समय से कोटा में रह रहा है। वर्तमान में कोटा के तलवंडी इलाके में रहता है। ये पांच भाई है इनकी कोटा में तीन ब्रांच लेंडमार्क, जवाहर नगर और इंद्रा विहार में है।

मुरादाबाफी रेस्टोरेंट संचालक और बिल्डिंग मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

डीएसपी योगेश शर्मा ने बताया कि रेस्टोरेंट के कर्मचारी भूपेंद्र मीणा की शिकायत पर पास वाले मुरादाबाफी रेस्टोरेंट संचालक और बिल्डिंग मालिक के खिलाफ धारा 304 ( अपराधिक मानव वध ) में मामला दर्ज किया है मामले की जांच की जा रही है। हादसे में दो की मौत हुई है, 9 अन्य घायल थे। घायलों में से कुछ को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #KotaAccident #BuildingCollapse #NegligenceExposed #LatestNews