పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Corona Alert: कोरोना की चौथी लहर आने वाली है…

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 30, 2025 • 1:51 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

क्या फिर लगेगा लॉकडाउन, अगले 28 दिन में क्‍या बड़ा होने वाला है?

वाराणसी: देश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे है.अलग अलग राज्यो में अब तक 1200 से ज्यादा एक्टिव केस सामने आ चुके है.केरल,महाराष्ट्र दिल्ली के साथ यूपी में भी लगातार कोरोना के नए वैरियंट के मरीज सामने आ रहें है. ऐसे में अब कोरोना के चौथी लहर की संभावना जताई जा रही है.कोविड के बढ़तें खतरे के बीच BHU के वैज्ञानिक ने भी बड़ा दावा किया है।

प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि कोरोना का ये नया सब वैरियंट JN.1 सिंगापुर,हॉन्गकॉन्ग,अमेरिका के बाद अब भारत में भी फैल रहा है. जिस तरह से भारत में शुरुआती केस बढ़ रहे है उसके हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह अगले 3 से 4 हफ्तों में अपने पीक पर होगा।

21 से 28 दिनों बाद कम होंगे केस

उन्होंने बताया कि कोविड की अलग अलग लहरों की संक्रमण अवधि अलग अलग रही है.पहली लहर क दौरान लॉकडाउन लगा जिससे संक्रमण की रफ्तार काफी कम रही.इसी कारण पहली लहर में संक्रमण अवधि करीब 60 दिन रहा.उसके बाद दूसरी लहर में यह अवधि 21 दिन में अपने हाई लेबल पर पहुंच गई.वहीं तीसरा लहर यहां 28 से 32 दिनों तक सक्रिय रहा.इससे यह साफ है कि ओमिक्रोन का ये जो सब वैरियंट है वो और भी तेजी से लोगो को इफेक्ट कर सकता है.जिसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि 21 से 28 दिन में यह अपने हाई लेवल पर जा सकता है.उसके बाद फिर कोविड के मामले कम होने लगेंगे।

सीवर सैम्पल्स से खुलेगा राज

उन्होंने बताया कि कोरोना ये दो नए वैरियंट JN.1 और NB.1.8 कितना घातक हो सकता है. इसके लिए उनकी टीम लगातार रिसर्स कर रही है.नए वैरियंट पर नजर के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग बेहद जरूरी है.इसी से वायरस के म्यूटेशन का पता लगता है. दूसरी लहर के दौरान अल्फा के साथ कोरोना के और दो वैरियंट पाए गए थे. जिसके कारण कम्युनिटी स्प्रेड हुआ और फिर सबसे ज्यादा मौतें हुई.इस बार भी वैसी संभावना है या नहीं इसके बारे में रिसर्च जारी है.जल्द ही बीएचयू के वैज्ञानिकों की टीम इसके लिए वाराणसी में सीवर सैम्पल्स कलेक्ट कर उसकी जांच करेगी.इस जांच से वायरस की कितनी कॉपी उसके अंदर है इसका पता चलता है.जिससे  कम्युनिटी स्प्रेड और आने वाले खतरे का पता चल पाएगा।

Read more: Corona Alert : दिल्ली-महाराष्ट्र समेत कई राज्य हुए सतर्क

#Corona Alert Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.