పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Crime News: लड़की के पास नहीं था कोई मोबाइल फोन

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 28, 2025 • 7:57 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

दुनिया से जोड़ती थी सिर्फ एक चीज, फिल्‍मी अंदाज में पहुंची पुलिस, फिर…

उस लड़की के पास अपना मोबाइल तो नहीं था, लेकिन उसके पास कुछ ऐसा था, जिसकी मदद से वह दुनिया से जुड़ी हुई थी. इसी की मदद से दिल्‍ली पुलिस फिल्‍मी अंदाज में उस तक पहुंच गई और उसे बचा लिया गया।

तपती दोपहर के बीच रोती बिलखती एक मां अप‍ने पति के साथ हौजखास पुलिस स्‍टेशन में दाखिल होती है. आंखों में चिंता की गहरी लकीरें लिए पिता और कांपती आवाज़ में मां ने कुछ ऐसा बताया, जिसने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर दिया।

मां की शिकायत पर फौरत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया. हौजखास पुलिस स्‍टेशन के सिपाहियों ने हर गली-हर नुक्कड़ छान मारा, पर उसका कहीं कोई सुराग न मिला।

दरअसल यह पूरा मामला 14 साल की एक बच्‍ची की किडनैपिंग से जुड़ा हुआ है. बच्‍ची का कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस टीम ने परिवारजनों और दोस्तों से घंटों बैठकर बातें कीं. मुखबिरों को बच्‍ची की खबर लाने को लगाया गया. बच्ची की तस्वीरें, जान-पहचान के पुराने मददगारों, स्कूलों सहित सभी पुलिस स्‍टेशनों को भेज दी गईं. लेकिन कहीं से कोई संतोषजनक खबर नहीं आई. इस बीच, हौजखास पुलिस की हर कोशिश का नतीजा शून्य ही निकला.

रील का शौक बना पुलिस के लिए मददगार


तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की के पास कोई मोबाइल फोन नहीं था, लेकिन एक चीज थी जो उसे दुनिया से जोड़ती थी, वह था उसका इंस्टाग्राम अकाउंट. फौरन, डिजिटल सर्विलांस शुरू की गई.

पता चला कि आखिरी बार 13 अप्रैल को उस अकाउंट का इस्तेमाल हुआ था और आखिरी बार उसने तनु नाम की एक लड़की से उसकी इंस्‍टाग्राम पर बात हुई थी. तनु के परिवार से पूछताछ की गई तो नया रहस्य सामने आया, तनु खुद पहली अप्रैल से ही लापता थी।

पहली अप्रैल से तनु का कुछ अता-पता नहीं था. पुलिस टीम ने तनु के इंस्टाग्राम आईडी के आईपी लॉग्स निकाले. पुलिस को एक मोबाइल नंबर, जो बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश में सक्रिय था. खोजबीन आगे बढ़ी तो पता चला कि तनु ने अजय नाम के युवक से शादी कर ली थी. तनु से संपर्क किया गया और उससे पता चला कि लापता बच्ची अब एक नए इंस्टाग्राम अकाउंट से एक Me*tal_*a*an**1 नामक व्यक्ति के सम्पर्क में थी।

फिल्‍मी अंदाज में अलीगढ़ पहुंची पुलिस, फिर…

आईपी लॉग्स से जुड़े नंबरों की जांच की गई और मोनू शर्मा का नाम सामने आया. फोन लोकेशन से पता चला कि वह अलीगढ़ के अत्रौली क्षेत्र में है. फिर क्या था, इंस्पेक्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में टीम बिजली की तरह दौड़ी।

एक तरफ पुलिस की गाड़ियों के सायरन चीख रहे थे, दूसरी ओर अंधेरे में एक आशा की किरण चमक रही थी. अत्रौली के जलाली पुलिस चौकी क्षेत्र में अंतर्गत आने वाले खीरी गांव में बिलकुल एक फिल्मी अंदाज़ में चूहे-बिल्ली का खेल खेलते हुए लड़की और मोनू शर्मा को ढूंढ निकाला गया.

पूछताछ में लड़की ने साहस के साथ स्वीकारा कि उसने मोनू शर्मा से विवाह कर लिया था. फिर शुरू हुई कानूनी प्रक्रिया. दोनों को हौज खास थाना लाया गया, जहां सारी औपचारिकताएं पूरी कर बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया. उस दिन न केवल एक परिवार को उनकी खोई हुई बिटिया वापस मिल, बल्कि उसको बरगला कर शादी करने वाला युवक अपनी सही जगह पर पहुंच गया।

Read more: Crime : उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

#Crime News Breaking News In Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi News News in Hindi Hindi News Headlines हिन्दी समाचार Latest News in Hindi Hindi News Live Hindi Samachar Breaking News in Hindi Headlines in Hindi ताज़ा ख़बर Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news ताज़ा ख़बर हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.