Plane crash : आग से विमान के लोहे गल गए, भगवद गीता को खरोंच भी नहीं

Read Time:  1 min
भगवद गीता
भगवद गीता
FONT SIZE
GET APP

आपको बता दें कि यह हादसा उस समय हुआ जब एअर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 ने अहमदाबाद से उड़ान भरी और कुछ ही मिनटों बाद एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गई।

अहमदाबाद में 12 जून की दोपहर एयर इंडिया के विमान के भीषण क्रैश की घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन अब लगभग समाप्त हो चुका है। इस हादसे में 241 यात्रियों की जान चली गई, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। इस भीषण हादसे में फ्लाइट में सवार सिर्फ एक यात्री की जान बची है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान साफ देखा जा सकता था कि धमाके बाद आग की लपटों ने विमान और आसपास की चीजों को किस कदर नुकसान पहुंचाया है।

मौजूद लोग इसे किसी चमत्कार की तरह देख रहे हैं

इस दौरान रेस्क्यू टीम को एक भगवद गीता मिली। संभवतः कोई यात्री इस पवित्र ग्रंथ को अपने साथ रखकर अहमदाबाद से लंदन की यात्रा कर रहा हो। जहां सभी सामान जलकर राख हो चुके थे, वहां भगवद गीता पूरी तरह सुरक्षित और पढ़ने योग्य अवस्था में थी। वहां मौजूद लोग इसे किसी चमत्कार की तरह देख रहे हैं।

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों की भावना को छुआ है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक व्यक्ति दुर्घटनास्थल पर मलबे के बीच से गीता के पन्नों को दिखाते नजर आ रहा है। मलबे में बुरी तरह जले और टूटे-फूटे विमान के हिस्सों के बीच भगवद गीता का सुरक्षित पाया जानान केवल चमत्कारी माना जा रहा है बल्कि यह लोगों की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बन गया है। घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति द्वारा गीता के पन्ने दिखाते हुए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों की भावना को छुआ है।

Read more : ISRO ने दी खुशखबरी, 19 जून को अंतरिक्ष यात्रा पर जाएंगे शुभांशु शुक्ला

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।