పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Air India Crash : रहस्य से अब हटेगा पर्दा! कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: June 16, 2025 • 12:30 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में बड़ी सफलता मिली है। जांचकर्ताओं ने कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) बरामद कर लिया है। इससे पहले फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) भी मिला था। हादसे में 270 लोगों की जान गई। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच कार्यों का जायजा लिया।

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए दिल दहला देने वाले एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में अहम कामयाबी मिली है। जांचकर्ताओं ने कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) को बरामद कर लिया है। इससे पहले फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) भी मिल चुका था।

इस हादसे में 270 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं

इस हादसे में 270 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हादसे की जांच कर रही एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने पहले सिर्फ फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर के मिलने की तस्दीक की थी। लेकिन अब कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर भी बरामद हो गया है।वहीं, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा ने रविवार को घटना स्थल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने जांच और राहत कार्यों का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को हर मुमकिन मदद का भरोसा दिलाया।

दोनों ब्लैक बॉक्स सुरक्षित हैं, हादसे की वजह का पता लगाना आसान हो जाएगा

अधिकारियों ने पी के मिश्रा को बताया कि दोनों ब्लैक बॉक्स सुरक्षित हैं। इनके मिलने से हादसे की वजह का पता लगाना आसान हो जाएगा। एएआईबी ने जांच शुरू कर दी है, जबकि अमेरिकी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड भी अलग से जांच कर रहा है, क्योंकि विमान अमेरिका में बना था।

पी के मिश्रा ने सर्किट हाउस में एक हाई-लेवल मीटिंग भी की है। इस मीटिंग में केंद्र और राज्य सरकार के आला अफसरों, एएआईबी और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी शामिल रहे। मीटिंग में राहत, बचाव और जांच के कामों पर विस्तार से बात हुई। पी के मिश्रा ने पत्रकारों से कहा, “इस हादसे की भयानकता से मैं बहुत दुखी हूं। हर कोई उदास है। पीड़ितों के प्रति संवेदना जाहिर करना और उनका दर्द बांटना हमारा फर्ज है।”

Read more : भाभी को देवर ने खिलाई आइसक्रीम… घर में मच गया बवाल!

# national # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.