పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

National : महिला जजों की संख्या बढ़ाई जाए : पूर्व सीजेआई रमना

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: September 7, 2025 • 1:31 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली । पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) एनवी रमना ने अदालतों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बिना उचित प्रतिनिधित्व लैंगिक समानता पर बात करना केवल दिखावा है।

सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों की संख्या कम

रमना ने बताया कि अब तक सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में केवल 11 महिला जज बनी हैं। इनमें से तीन ने 31 अगस्त 2021 को उनके कार्यकाल में शपथ ली थी। वर्तमान में जस्टिस बीवी नागरत्ना 2027 में देश की पहली महिला सीजेआई बनने जा रही हैं, हालांकि उनका कार्यकाल सिर्फ 36 दिनों का होगा।

लैंगिक विविधता और सामाजिक प्रतिबिंब जरूरी

रमना ने कहा कि संस्थाओं को समाज का प्रतिबिंब होना चाहिए और लैंगिक विविधता केवल औपचारिकता नहीं बल्कि न्याय प्रणाली को समृद्ध करने के लिए आवश्यक है।

न्यायपालिका के बुनियादी ढांचे पर चिंता

पूर्व सीजेआई ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में ढांचागत कमी के कारण छह में से तीन कोर्टरूम बंद होने का उदाहरण दिया। उन्होंने अपने कार्यकाल में नेशनल ज्यूडिशियल इंफ्रास्ट्रक्चर अथॉरिटी बनाने की सिफारिश की थी, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं हो सका।

अधिवक्ता सिंघवी का समर्थन

वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने रमना के विचारों का समर्थन किया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशें जल्द लागू होनी चाहिए। उन्होंने अदालतों में लंबित मामलों की संख्या और जजों की कमी के बीच संबंध भी बताया।

लैंगिक संतुलन और ढांचागत सुधार समय की मांग

सिंघवी ने कहा कि हाईकोर्ट दशकों से दो-तिहाई क्षमता पर काम कर रहे हैं, जबकि निचली अदालतें 25,000 जजों की स्वीकृत संख्या के केवल चार-पांचवें हिस्से पर चल रही हैं। न्यायपालिका में लैंगिक संतुलन और ढांचागत सुधार अब समय की मांग बन गए हैं।

Read More :

# Manu Sinvi news # Supreme Court news #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #CJI news #Latest news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.