పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Umaria News: महिला ने एक साथ दिया तीन बेटियों को जन्म, सभी स्वस्थ्य

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 29, 2025 • 4:54 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. प्रजापति ने बताया कि ऐसी स्थिति में मां और बच्चों की देखभाल में विशेष सावधानी बरतनी होती है। एक साथ तीन शिशुओं का जन्म अपने आप में चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन टीम वर्क और समय पर लिया गया निर्णय इस सफलता का कारण बना।  

उमरिया जिले के अमरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

उमरिया जिले के अमरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने सामान्य प्रसव के जरिए एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया। प्रसूता और तीनों बच्चियां पूरी तरह स्वस्थ हैं, फिलहाल उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ इस जटिल डिलीवरी में सफल रहा है।

जानकारी के अनुसार, एक साथ तीन बच्चियों को जन्म   पड़वार गांव निवासी उर्मिला बर्मन पिता गोकुल बर्मन ने दिया है। बीते दिनों घर में प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता ली और उर्मिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर लाया गया। वहां मौजूद स्टाफ ने महिला की जांच कर तुरंत भर्ती कर लिया।

डॉ. शिव प्रजापति ने बताया कि महिला का प्रसव सामान्य रूप से संपन्न हुआ, जिसमें एक साथ तीन नवजात बच्चियों ने जन्म लिया। चिकित्सकों के अनुसार यह उर्मिला का चौथा प्रसव था। इसके पहले उनकी दो बेटियां हैं, जबकि तीसरे प्रसव में जन्मे शिशु की आकस्मिक मौत हो गई थी।

तीनों नवजातों का वजन

तीनों नवजातों का वजन औसतन कम है, लेकिन डॉक्टर ने  सभी की स्थिति सामान्य बताई है। फिलहाल, उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। उर्मिला के पति किसान हैं और खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। अब उनके घर में पांच बेटियां हो गईं हैं, परिवार में खुशी का माहौल है। डॉ. प्रजापति ने बताया कि ऐसी स्थिति में मां और बच्चों की देखभाल में विशेष सावधानी बरतनी होती है। एक साथ तीन शिशुओं का जन्म अपने आप में चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन टीम वर्क और समय पर लिया गया निर्णय इस सफलता का कारण बना। 

Read more: Bhiwandi में दिल दहला देने वाली हादसा, महिला और तीन बेटियों ने की आत्महत्या

#Umaria News Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.