పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

‘This is a direct attack on India: सभी दलों को विश्वास में ले सरकार’, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 23, 2025 • 3:29 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी कड़े से कड़े शब्दों में इस कायरतापूर्ण कृत्य की निंदा करती है। यह हमला हमारे देश की एकता और अखंडता पर कायराना हमला है।’

बेंगलुरु: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार से मांग की है वह सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी दलों को विश्वास में ले और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे। उन्होंने कहा कि सरकार को पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी दलों के साथ आतंकवाद की चुनौती से निपटने के बारे में चर्चा करनी चाहिए और उनके सुझाव भी लेने चाहिए। उन्होंने यह भी कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सभी लोग सरकार के साथ एकजुट होकर खड़े हैं तथा आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि यह भारत पर सीधा हमला है।

आतंकवादियों ने मंगलवार की दोपहर को कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर गोलीबारी की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गयी। आतंकी हमले में मारे गये लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे। खरगे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों की हत्या किए जाने से हमें गहरा दुःख और सदमा पहुंचा है। कांग्रेस पार्टी कड़े से कड़े शब्दों में इस कायरतापूर्ण कृत्य की निंदा करती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह हमला हमारे देश की एकता और अखंडता पर कायराना हमला है।’’ उनके अनुसार, ‘‘वर्ष 2000 में हुए चिट्टीसिंहपोरा नरसंहार के बाद, यह हमला आतंकवादियों और अलगाववादियों द्वारा किए गए सबसे बर्बर हमलों में से एक है। हम दृढ़ता से दोहराते हैं कि निहत्थे और निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले इंसान नहीं हो सकते।’’ 

कल 11 बजे होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने बुधवार देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्र शासित प्रदेश के अन्य स्थानीय नेताओं से भी बात की। खरगे ने कहा कि इस घटना की पृष्ठभूमि में कांग्रेस कार्य समिति बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे नई दिल्ली में बैठक करेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘यह समय कोई राजनीति करने का नहीं है। हमारे पर्यटक जो इस नरसंहार में मरे हैं, यह समय उनको न्याय दिलाने का है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक के एक पर्यटक का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘अलग-अलग राज्यों के पर्यटक वहां थे। कर्नाटक से भी मंजूनाथ राव अपनी पत्नी, बच्चे के साथ वहां गए थे। उनकी इस हमले में मौत हो गई। भारत भूषण नामक व्यक्ति की भी इस दुःखद घटना में जान चली गई। मैंने पीड़ितों की पत्नियों से बात की और उन्हें अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।’’ 

उन्होंने बताया कि कर्नाटक सरकार ने श्रम मंत्री संतोष लाड को जम्मू-कश्मीर भेजा है जो प्रदेश के लगभग 200 पर्यटकों से भी मिल रहे हैं और उनके लिए वापस आने की उड़ानों की व्यवस्था भी कर रहे हैं। खरगे ने कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी अनुरोध किया है कि वे हर उस पर्यटक के लिए व्यवस्था करें जो वापस लौटना चाहता है। हमारे गृह मंत्री ने भी मुझसे वादा किया है कि वे भी इसका ध्यान रखेंगे।’’ उन्होंने कहा कि इस साल जम्मू-कश्मीर की स्थानीय अर्थव्यवस्था में भारी नुकसान होगा, ऐसे में भारत सरकार को अब उनकी मदद करनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘इस समय, हम सब एक हैं। हम आतंकवादियों के खिलाफ़ एक होंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह भारतीय राज्य के ऊपर सीधा हमला है। सारा देश स्तब्ध है। पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन ने इसकी ज़िम्मेदारी भी ली है। हमें इसका मुंहतोड़ जवाब देना होगा।’’ खरगे ने कहा कि सरकार को अपनी सारी ताक़त लगाकर आतंकवादियों को ढूंढ निकालना चाहिए। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘सरकार को जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था में पर्यटकों का भरोसा बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। अमरनाथ यात्रा कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है और हर साल लाखों पर्यटक इसमें हिस्सा लेते हैं। इससे पहले भी यात्रा के दौरान इस तरह के हमले हो चुके हैं। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता किया जाना चाहिए और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया जाना चाहिए।’’ 

red:more: Bihar में महागठबंधन की तैयारी, तेजस्वी यादव की कांग्रेस से मुलाकात

#Hindi News Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.