పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

PK फिल्म के इस दृश्य को याद करा देगी बुजुर्ग दंपत्ति की मंगलसूत्र वाली कहानी

Author Icon By digital
Updated: June 19, 2025 • 7:46 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पैसे कम प्यार बेशुमार…

2014 में राजकुमारी हिरानी की आई फिल्म पीके (PK) का एक दृश्य जब एक बुजुर्ग सरदार कहता है मेरी मदद करो, मेरी पत्नी बहुत बीमार है। अस्पताल वाले 10 हजार रुपए मांग रहे हैं, मेरे पास 500 कम हैं। 500 बुजुर्ग को देते हुए पीके वापस टोककर 100 रुपए और देता है और कहता है कि ये टिप देने के काम आएगा। उसकी इस हरकत को बेवकूफी भरी नजरों से देखते हुए अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लगता है कि वो बुजुर्ग मूर्ख बना गया। लेकिन लोगों का हाथ पकड़कर मन पढ़ लेने वाला पीके जब बताता है कि वो बुजुर्ग अपनी पत्नी को फाइव स्टार होटल में खाना खिलाने लाया है। पेंशन से पैसे जोड़कर, लेकिन आज उनकी पत्नी का 75वां सालगिरह है। आइक्रीम ऑर्डर मांगने पर बजट से आउट हो गया।

हाथों में हाथ डालकर मंगलसूत्र खरीदने गए थे बुजुर्ग दंपत्ति

अब छत्रपति संभाजीनगर का एक मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 93 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के बीच का एक अत्यंत मार्मिक क्षण कैद किया गया है। यह घटना दो दिन पहले गोपिका ज्वेलर्स में घटी, जहां बुजुर्ग दंपत्ति हाथों में हाथ डालकर मंगलसूत्र खरीदने के लिए साथ-साथ गए थे। पति-पत्नी संभाजीनगर के ज्वेलरी शॉप पहुंचे। दोनों बुजर्ग दंपत्ति को देख ज्वेलरी शॉप के कर्मचारियों को लगा कि वो दोनों पैसे मांगने आए हैं। तभी बुजुर्ग ने अपनी जमा-पूंजी ज्वेलरी स्टोर के काउंटर पर रख दी और कहा कि वो अपनी पत्नी शांताबाई के लिए एक मंगलसूत्र खरीदना चाहते हैं। पैसे गिने गए तो केवल 1120 रुपए निकले,जबकि मंगलसूत्र बहुत महंगा था।

बुजुर्ग दंपत्ति ने 1120 रुपए देने की जिद की

मंगलसूत्र की कीमत जानकर बुजुर्ग मायूस हो गए। लेकिन बुजुर्ग दंपत्ति का प्रेम देखकर दुकान के मालिक भावुक हो उठे। उन्होंने बुजुर्ग दंपत्ति को वो मंगलसूत्र मुफ्त में देने की बात कही। लेकिन बुजुर्ग दंपत्ति ने 1120 रुपए देने की जिद की। जिसके बाद दुकानदार ने आशीर्वाद के तौर पर उनसे सिर्फ 20 रुपए लेकर मंगलसूत्र दे दिया। बाद में ज्वेलर ने बताया कि दंपति ने कई व्यक्तिगत कठिनाइयों का सामना किया है – उनके बड़े बेटे का निधन हो गया है और उनका छोटा बेटा शराब की लत से जूझ रहा है। दोनों अकेले रहते हैं, लेकिन उनका अटूट प्यार अभी भी चमक रहा है। इस वीडियो को एक्स पर यूजर @singhvarun ने शेयर किया, जिसने कैप्शन दिया, इसने मेरा दिन बना दिया।

भावनाएं स्पष्ट और शक्तिशाली थीं

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, मुझे भाषा समझ में नहीं आई, लेकिन भावनाएं स्पष्ट और शक्तिशाली थीं। जिस तरह से बुजुर्ग दंपति इसे खरीदने आए और उनके साथ इतने प्यार और सम्मान से पेश आए, उसने वाकई मेरे दिल को छू लिया। मालिक का दयालु व्यवहार मानवता को सबसे अच्छे तरीके से दर्शाता है। इस वीडियो ने मेरा भी दिन बना दिया। बिल्कुल खूबसूरत! एक अन्य यूजर ने कहा, इस बेहद शानदार वीडियो को शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!! मेरा दिन बना दिया!! जिस तरह से युवा दुकानदार ने बुजुर्गों से बात की, वह मुझे बहुत पसंद आया! पेंशन से पैसे जोड़कर, लेकिन आज उनकी पत्नी का 75वां सालगिरह है। आइक्रीम ऑर्डर मांगने पर बजट से आउट हो गया।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.