పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

UP की यह अनोखी शादी बटोर रहीं सुर्खियां, जानें वजह

Author Icon By digital
Updated: June 4, 2025 • 8:59 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

शादी में न दूल्हा न दुल्हन, बारात भी खा पीकर चुपचाप बैठे

यूपी के हमीरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी होने के बाद भी वधू पक्ष ने सरकारी अनुदान हड़पने के लिए युवती की शादी दूसरे लड़के से रिश्ता तय कर दिया। सोमवार रात एक विवाह घर में बारात आनी थी। लेकिन जब इस बात की भनक दूल्हे को लगी तो वह थाने में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। आखिर में बारात घर में ना दूल्हा आया, ना दुल्हन और ना ही बाराती। वहीं, निमंत्रण पर आए लोगों ने खाना पीना किया।

रौरौ की लड़की से तय हुई थी अवध की शादी

जानकारी के मुताबिक मझगवां के रहने वाले अवध नरेश का रिश्ता पास के ही गांव रौरौ की रहने वाली लड़की से साथ तय हुआ। इसी साल 23 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में दोनों की शादी संपन्न हुई। वधू पक्ष ने हिंदू रीति रिवाज से दुल्हन को बाद में विदा करने करने की बात कही। इसे लेकर दोनों पक्षों में पंचायत हुई और बाद धूमधाम से विदाई की बात पर सब सहमत हुए। आखिर में दूल्हा विवाह सम्मेलन से बैरंग लौट गया।

तीन महीने शादी के लिए दुल्हन का वेट करता रहा दूल्हा

दूल्हा तीन महीनों दुल्हन का इंतजार करता रहा लेकिन उसकी नई नवेली बीवी की विदाई ससुरालीजन नहीं करा रहे थे। 19 मई को युवक को पत्नी की दोबारा शादी का कार्ड मिला। जिस पर दूल्हे का नाम किसी और का था। Shadi की तारीख 2 जून थी। ये कार्ड देखते ही युवक का पारा हाई हो गया और इसकी शिकायत लेकर वह ससुराल पहुंचा। जहां दुल्हन के परिजनों ने युवक को धमकाते हुए भगा दिया। शादी रुकवाने के लिए अवध नरेश ने प्रशासन से गुहार लगाई।

दुल्हन की दोबारा शादी का था कार्यक्रम

2 जून को क्षेत्र के एक बारात घर में दुल्हन की दोबारा शादी का कार्यक्रम था। हालांकि यहां न दुल्हन आई और न ही दूल्हा। बुलाए गए मेहमान आए और खाना पानी करके चले गए। इस मामले में पीड़ित पति का कहना है कि सामूहिक विवाह योजना के तहत 51 हजार रुपये मिलता है। इसलिए ही वधू पक्ष ने दुल्हन की विदाई नहीं की। सरकारी अनुदान हड़पने के लिए उसके साथ धोखा किया गया।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.