Bihar- बिहार के रोहतास में श्राद्ध में जा रहे परिवार के 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत

Read Time:  1 min
बिहार
बिहार
FONT SIZE
GET APP

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले में रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे (Terrible road accident) ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। श्राद्ध कर्म में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में मातम और चीख-पुकार मच गई।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

नगर थाना क्षेत्र के बढ़ईया बाग मुहल्ला में यह हादसा उस वक्त हुआ, जब बाइक सवार तीन लोग सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक फरार

दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

एक ही परिवार के थे सभी मृतक

मृतकों की पहचान कोचस थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव (Manpura Villlage) निवासी परमा कुमार (23), उनकी भाभी खुशबू देवी (28) और चार वर्षीय भतीजी काव्य के रूप में हुई है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

श्राद्ध में शामिल होने जा रहे थे

बताया जा रहा है कि तीनों सासाराम के तकिया मुहल्ला में किराये के मकान में रहते थे। परमा कुमार की दादी का निधन हो गया था, जिसके श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए वे अपने गांव जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

Read Also : बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बस–पिकअप की टक्कर में 13 की मौत, 32 जख्मी

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।