పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Moong Dal: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए रोजाना खाएं मूंग की दाल

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 7, 2025 • 11:07 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

चिलचिलाती गर्मी में शरीर को ठंडा और स्वस्थ रखने के लिए मूंग की दाल का सेवन करें. साथ ही इसके फायदे और इसे खाने के आसान तरीके के बारे में जानिए-

गर्मी का मौसम आते ही शरीर में थकान और डिहाइड्रेशन की दिक्कत होने लगती है. अगर आप भी इस चिलचिलाती गर्मी में स्वस्थ रहना चाहते हैं और शरी को भीतर से ठंडा रखना चाहते हैं, तो मूंग की दाल को रोजना की डाइट में शामिल करें. मूंग की दाल न केवल हल्की और आसानी से पचने वाली होती है, बल्कि यह शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करती है।

क्यों है मूंग की दाल खास?

मूंग की दाल में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं.  यह पेट को ठंडक देती है और पाचन ठीक रखने में मदद करती है. इसके अलावा मूंग दाल खाने से पेट हल्का रहता है और शरीर को एनर्जी मिलती है।

मूंग की दाल खाने के फायदे

कैसे खाएं मूंग की दाल?

गर्मियों में मूंग दाल की हल्की-फुल्की खिचड़ी एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसे सब्ज़ियों के साथ बनाएं और थोड़ा घी डालें, इससे स्वाद और पौष्टिकता दोनों एकसाथ मिलेंगे।

उबली हुई मूंग दाल में हल्का नमक, काली मिर्च और नींबू मिलाकर सूप बना लें। 

मूंग दाल को अंकुरित करके सलाद के रूप में खाएं. इसमें ककड़ी, टमाटर, नींबू और थोड़ा चाट मसाला मिलाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं।

अगर सुबह के नाश्ते में हेल्दी विकल्प चाहिए, तो मूंग दाल का चीला बनाएं. यह प्रोटीन से भरपूर होता और इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती।

कितनी मात्रा में खाएं मूग दाल? 

दिन में 1 कप पकी हुई मूंग दाल या ½ कप स्प्राउट्स काफी होते हैं. जरूरत से ज़्यादा खाने से गैस या पेट फूलने की समस्या हो सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखें. कोशिश करें कि मूंग दाल में ज्यादा तेल और मसाले न डालें. रात में स्प्राउट्स खाने से बचें, क्योंकि ये कुछ लोगों को भारी लग सकते हैं. बच्चों और बुजुर्गों के लिए मूंग दाल का सूप या खिचड़ी सबसे अच्छा ऑप्शन है. गर्मियों में शरीर को हेल्दी और कूल रखना है, तो मूंग दाल को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना शुरू करें. ये न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत का भी खजाना है।

Read more:Heat waves: गर्मी से बचने के लिए पारंपरिक तरीकों को अपनाने का समय

Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.