दाल में मिला सांप, फिर भी परोसा गया खाना
बिहार : एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील की दाल में सांप मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि सांप मिलने के बावजूद वही खाना बच्चों को परोस दिया गया।
250 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार
खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। कई बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
मिड-डे मील का खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कर इलाजा किया जा रहा है। परिजनों ने दावा किया कि बच्चों ने जो दाल खाई है, उसमें सांप मिला था।
बिहार के सहरसा जिले में एक स्कूल में मिड-डे मील (Mid-day Meal) खाने के बाद 250 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए। ये मामला महिषी प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा का है। जहां गुरुवार को मिड-डे मील खाने के बाद 250 से ज्यादा बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इलाज में जुटी डॉक्टरों की टीम
बच्चों को पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और बेचैनी की शिकायत होने लगी। अधिकारी ने बताया कि 115 बच्चों का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जबकि करीब 50 विद्यार्थियों को महिषी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी रही, जबकि गंभीर हालत वाले कुछ बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
खाना खाने के कुछ ही देर बाद बिगड़ी तबीयत
छात्रों ने बताया कि मिड-डे मील में चावल और दाल खाने (Eating lentils) के कुछ देर बाद ही कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई।
अन्य पढ़े: WB- चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बचा तीसरा शख्स मिंटू खोलेगा राज
दाल के बर्तन में मिला सांप!
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ बच्चों के परिजन ने दावा किया कि जिस बर्तन में पकी हुई दाल रखी गई थी, उसमें एक सांप मिला। उन्होंने बताया कि विद्यालय में मौजूद 545 विद्यार्थियों में से करीब 200 बच्चे भोजन कर चुके थे। इस दावे के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि एफएसएल टीम और औषधि निरीक्षक ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। उन्होंने कहा, ‘जांच के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।’
जानिए क्या बोले अस्पताल के डॉक्टर?
वहीं, सिविल सर्जन डॉक्टर राजनारायण प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वाइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने मिड-डे मील के नमूनों को जांच के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
अन्य पढ़े: