कैसे हुआ हादसा?
100 फीट गहरी खाई में गिरा वाहन- बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा (Kangra) जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा देखने को मिला। यहां एक ट्रैक्टर ट्राली 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, जिले के देहरा में एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हो गए हैं। ये हादसा देहरा में ढलियारा के पास तब हुआ जब एक ट्रैक्टर ट्रॉली 100 फीट (100 feet) गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार, सभी ट्राली सवार लोग कपूरथला से माता चिंतपूर्णी के दर्शन कर के ज्वालामुखी जा रहे थे और फिर हादसे का शिकार हो गए।
अन्य पढ़े: Telangana : श्रद्धालु भीड़ को देखते हुए बड़े पैमाने पर योजना बनाई जाए – रामकृष्ण राव
शिव मंदिर के पास तीखे मोड़ पर हुआ
सामने आई जानकारी के अनुसार, ये हादसा गुरुवार को हिमाचल के कांगड़ा जिले में देहरा के ढलियारा में स्थित शिव मंदिर के पास तीखे मोड़ पर हुआ। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग पंजाब के कपूरथला से आए थे और माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद ज्वालामुखी की ओर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, जो 13 लोग घायल हैं उनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है।हादसे में घायल लोगों का इलाज कराया जा रहा है।
अन्य पढ़े: