शादी की खुशियां मातम में बदलीं
राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसे में 6 दोस्तों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ये शादी-समारोह से घर लौट रहे थे।ओवरस्पीड कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से निकल रहे ट्रेलर में घुस गई। हादसा बीती देर रात करीब 11 बजे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास हुआ।
राजस्थान के दौसा से बड़ी ख़बर सामने आई है। नेशनल हाईवे-21पर भीषण सड़क हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा कैलाई बस स्टैंड के समीप मंगलवार की देर रात हुआ। जिस कार में बैठे थे युवक उस कार के परखचे उड़ गए हैं।
काफी मशक्कत के बाद दो घंटे में कार से युवकों के शव को बाहर निकाला गया। कहा जा रहा है कि हाईवे पर अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर (divider) से टकरा कर उछल पड़ी और ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार चाचा भतीजा समेत छह युवकों की मौत हो गई। कार सवार सभी युवक सिकंदरा थाना क्षेत्र के कालाखोह निवासी बताए जा रहे हैं, जो किसी शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे के आधे घंटे पहले शादी समारोह में सभी ने फोटो खिंचवाई थी।
कार को क्रेन से खींचकर बाहर निकाला
राजस्थान के ट्रेलर में घुसी कार को क्रेन (crane) से अलग किया गया। इसके बाद कार में फंसे युवकों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। सिकंदरा अस्पताल में 4 युवकों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, 2 गंभीर घायलों को दौसा जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक युवक ने दौसा में दम तोड़ दिया। जबकि एक युवक की इलाज के दौरान जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में मौत हो गई।
अन्य पढ़े: PAK- चिनाब नदी पर भारत का हाइड्रो डैम, पाकिस्तान ने जताई आपत्ति
मृतकों की पहचान अंकित, समय सिंह, लोकेश, नवीन, दिलखुश और मनीष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी मृतक आपस में दोस्त थे और दौसा के कल्खो गांव के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भिजवाया। मामले की जांच की जा रही है।
सभी युवक एक ही गांव के रहने वाले
हादसे में समय सिंह (25) पुत्र राम सिंह योगी, लोकेश (24) पुत्र गोवर्धन योगी, दिलखुश (24) पुत्र बनवारी योगी, मनीष (23) पुत्र हरिमोहन योगी, अंकित (26) पुत्र लालाराम बैरवा और नवीन (23) की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार कार सवार सभी कालाखो (दौसा) गांव के रहने वाले हैं। वे मंगलवार को आभानेरी गांव में शादी-समारोह में शामिल होने गए थे।
अन्य पढ़े: