పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

National : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री आज करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: July 3, 2025 • 6:58 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री (CM) माणिक साहा तीन जुलाई को अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू राजभवन में नए मंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।संवैधानिक नियम के अनुसार मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत 12 सदस्य हो सकते हैं। एक मंत्री पद खाली पड़ा है। सूत्रों ने बताया कि कम से कम पांच भाजपा विधायक (BJP MLA) मंत्री पद के दावेदार हैं।

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा तीन जुलाई को अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू राजभवन में नए मंत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

किशोर बर्मन का नाम चर्चा में

संभावित मंत्री के तौर पर किशोर बर्मन का नाम चर्चा में है। भाजपा विधायक बर्मन 2023 के विधानसभा चुनाव में सिपाहीजला जिले के नालचर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे।

मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत 12 सदस्य हो सकते हैं

संवैधानिक नियम के अनुसार, मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत 12 सदस्य हो सकते हैं। एक मंत्री पद खाली पड़ा है। सूत्रों ने बताया कि कम से कम पांच भाजपा विधायक मंत्री पद के दावेदार हैं।

8 मार्च, 2023 को साहा के नेतृत्व वाली भाजपा और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) गठबंधन सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में आई।

टीएमपी के दो विधायक पहले ही मंत्रालय में शामिल

पूर्व शाही वंशज प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देबबर्मा की अध्यक्षता वाली टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) ने 2023 का विधानसभा चुनाव अलग से लड़ा था, लेकिन पिछले साल मार्च में केंद्र और त्रिपुरा सरकार के साथ त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद, भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन सरकार में शामिल हो गई, जिससे त्रिपुरा की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया। इसके अनुसार, टीएमपी के दो विधायकों – अनिमेष देबबर्मा और बृषकेतु देबबर्मा को मंत्रालय में शामिल किया गया।

Read more : पबजी की लत बनी जानलेवा, युवक का हाथ गंवाना पड़ा

# National news # Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.