शादी कर लौट रहे थे घर
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भीषण सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगों की मौत हो गई. मुर्गी दाने से भरा ट्रक शादी से लौट रहे ऑटो पर पलट गया. यह दर्दनाक घटना शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में हुई, जहां खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले (Shivpuri) के सिरसौद थाना क्षेत्र के टोगरा गांव में स्थित पेट्रोल पंप के पास आज दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगो की मौत हो गई. मौत उस समय हुई जब शादी कर दूल्हा-दुल्हन अपने परिवार के सदस्यों के साथ ऑटो में सवार होकर घर जा रहे थे. क्या पता था कि रास्ते में उनका मौत उनका इंतजार कर रही है. चलत ऑटो पर अचानक मुर्गी दाने से भरा ट्रक पलट गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया।
जानकारी के मुताबित, शिवपुरी में मुर्गी दाना से भरा ट्रक सड़क किनारे खड़े ऑटो पर पलट गया. हादसे में (doolha-dulhan) दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगों की मौत हो गई. घटना सिरसौद थाना क्षेत्र के टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास हुई. पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
शादी से लौट रहे थे घर
तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी 25 वर्षीय वीरेंद्र शाक्य की शादी शुक्रवार को शिवपुरी की संजय कॉलोनी निवासी राजेश्वरी शाक्य से हुई थी. दोनों ने संजय कॉलोनी के एक मंदिर में परिवार की मौजूदगी में विवाह किया था. शनिवार को शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां अन्वेश शाक्य (50), भाभी राजो शाक्य (22) और बहन भूरिया शाक्य (19) ड्राइवर के साथ ऑटो से राजगढ़ गांव के लिए रवाना हुए थे. टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास चालक ने वाहन खड़ा किया था।
अन्य पढ़े: National- थाईलैंड से भारत लाया जा रहा मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल, STF करेगी पूछताछ
ऑटो पर ट्रक पलटने से हुआ हादास
इस दौरान ड्राइवर और दूल्हे की बहन पास की दुकान पर चले गए. तभी मुर्गी दाना से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया. ऑटो में बैठे दूल्हा-दुल्हन दूल्हे की मां और बहन ट्रक के नीचे दब गए, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई और मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन को जेसीबी की सहायता से ऑटो में दबे हुए ट्रक के नीचे से मृतकों के शव निकालना पड़ा।
अन्य पढ़े: