TV Serial : झनक में रोज आ रहे नए टि्वस्ट, क्या हो पाएगी झनक और अनिरूद्ध की शादी

By digital | Updated: June 6, 2025 • 7:44 PM

झनक सीरियल में अर्शी से तलाक मांग रहा अनिरुद्ध

स्टार प्लस के सीरियल झनक में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। अबतक आपने देखा कि गांव में पराशर झनक और अनिरुद्ध की शादी को लेकर उत्साहित है। वहीं, अनिरुद्ध ने अर्शी से तलाक की मांग की है। अनिरुद्ध ने साफ किया है कि अगर अर्शी उसे तलाक नहीं भी देगी तो भी वो झनक के साथ रहेगा। हालांकि, अर्शी अनिरुद्ध की बात मान जाती है। वो कहती है वो उसे तलाक देने को तैयार है।

अर्शी जैसे ही तलाक के लिए तैयार होती है, अनिरुद्ध अपने परिवारवालों को अपने कमरे में बुलाता है। वो कहता है कि वो अर्शी को तलाक दे रहा है। इधर अर्शी अनिरुद्ध से तलाक की एलिमनी में 20 करोड़ की मांग करती है। उसे लगता है कि अनिरुद्ध उसे इतना पैसा नहीं दे पाएगा और फिर दोनों का तलाक नहीं होगा।

बोले अनिरुद्ध – कोर्ट करेगा फैसला

हालांकि, अनिरुद्ध अर्शी की 20 करोड़ की मांग मान जाता है। अनिरुद्ध जैसे ही कहता है कि 20 करोड़ देने के लिए तैयार है, अर्शी हैरान हो जाती है। अर्शी उससे पूछती है कि वो उसे 20 करोड़ देने के लिए मान गया है? इसपर अनिरुद्ध कहता है हां। फिर अर्शी कहती है कि वो 20 करोड़ के साथ मून को भी अपने साथ ही रखेगी। इसपर अनिरुद्ध कहता है कि उसका फैसला कोर्ट करेगा।

झनक से मिलने गांव पहुंच जाता है अनिरुद्ध

अर्शी से बात करने के बाद अनिरुद्ध Jhanak से मिलने गांव पहुंच जाता है। पराशऱ झनक को अनिरुद्ध के पास ले जाता है। अनिरुद्ध झनक को बताता है कि उसने घर पर सबको बता दिया है कि वो अर्शी को तलाक दे रहा है। झनक उससे कहती है कि उसे मून के बारे में सोचना चाहिए। इसपर अनिरुद्ध कहता है कि मून को अर्शी ने जन्म भले ही दिया हो, लेकिन मून को पाला उसने हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या 20 साल के लीप से पहले एक हो जाएंगे अनिरुद्ध और झनक?

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews trendingnews