పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest News-J&K : कुपवाड़ा में दो आतंकी ढेर!

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: October 14, 2025 • 12:24 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सेना ने (Kupwara) कुपवाड़ा सेक्टर में घुसपैठरोधी अभियान के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया. कुपवाड़ा जिले में सुबह-सुबह आतंकवादियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई. जानकारी के अनुसार, सेना ने माछिल सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम किया. सेना ने एलओसी के पास संदिग्ध गतिविधियां देखी थीं.

इसके बाद इलाके में सघन तलाशी अभियान छेड़ा गया. पाकिस्तान की ओर से (terrorist) आतंकी लगातार घुसपैठ की फिराक में रहते हैं. खासकर सर्दियों में बर्फबारी तेज होने के पहले पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आतंकियों की घुसपैठ कराने का प्रयास करती हैं, लेकिन चौकन्ना सुरक्षाबलों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया गया है. कुपवाड़ा में भी सेना ने ऐसी ही हरकत का करारा जवाब दिया और आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया

अन्य पढ़ें: राजौरी मुठभेड़ : 4 आतंकियों की तलाश में जुटा सुरक्षा बल

सुरक्षाबल अब भी इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं

सुरक्षाबल अब भी इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं, ताकि किसी भी आतंकवादी की मौजूदगी और हो तो उसे ट्रैक किया जा सके. सेना का कहना है कि सीमापार घुसपैठ का यह प्रयास पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश लग सकता है।

अधिकारियों के अनुसार, तड़के सुबह सीमा पर फेंसिंग के नजदीक संदिग्ध गतिविधि देखी गई. सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की. इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवाब देते हुए दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य घुसपैठिया इलाके में छिपा न हो. अभियान के दौरान भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं. इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की एक और बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसने पाकिस्तान की ओर से की जा रही घुसपैठ की एक और कोशिश को विफल कर दिया।

भारत में सबसे बड़ा आतंकी हमला कब हुआ था?

26 नवंबर 2008 को, दस अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला किया, जिसमें पीक ऑवर में सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन, पांच सितारा होटल, एक कैफे की दुकान और अस्पताल शामिल थे।

कश्मीर में आतंकी हमले में कितने लोग मारे गए थे?

2025 पहलगाम हमला भारत के जम्मू और कश्मीर में पहलगाम के पास सशस्त्र आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर किया गया एक आतंकवादी हमला था जिसमें 22 अप्रैल 2025 को 26 नागरिक मारे गए थे। आतंकवादियों ने हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया, हालांकि एक ईसाई पर्यटक और एक स्थानीय मुस्लिम भी मारे गए।

अन्य पढ़ें:

#AntiInfiltration #BreakingNews #HindiNews #IndianArmy #JammuAndKashmir #KupwaraEncounter #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.