Jehanabad : जहानाबाद के हॉस्टल में UKG के छात्र की हत्या

Read Time:  1 min
जहानाबाद
जहानाबाद
FONT SIZE
GET APP

आंख-गर्दन पर चाकू के निशान; बाकी बच्चों को लेकर गए पेरेंट्स

जहानाबाद में 5 साल के UKG के छात्र की हॉस्टल के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक छात्र की पहचान बुलाकी बीघा गांव के धनंजय कुमार के बेटे आशु कुमार के रूप में हुई है।

आशु के पिता का कहना है कि, सोमवार की सुबह 6 बजे हॉस्टल (Hostel) से फोन आया कि आपके बेटे की तबीयत खराब है। जब हम लोग हॉस्टल पहुंचे तो देखा कि आशु के गर्दन और आंख पर चाकू से वार के निशान हैं।

उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए PMCH रेफर कर दिया गया। आशु ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वारदात लोदीपुर स्थित गुरुकुल हॉस्टल में हुई।

परिजनों ने गया-पटना हाईवे किया जाम

जहानाबाद में छात्र के पिता धनंजय कुमार (Dhananjay Kumar) ने आरोप लगाया कि शिक्षकों की लापरवाही के कारण उनके बच्चे की मौत हुई है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने गया-पटना नेशनल हाई-वे 22 को जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि जबतक प्रशासन की तरफ से एक्शन नहीं लिया जाएगा, जाम नहीं हटेगा।

जहानाबाद

घटना के बाद बाकी बच्चों के पेरेंट्स उन्हें हॉस्टल से घर ले गए।

वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने परिवार वालों से कहा है कि, जल्द ही दोषियों का पता लगा लिया जाएगा।

3 मंजिला इमारत में चल रहा था गुरुकुल हॉस्टल

गुरुकुल हॉस्टल गयाजी-पटना नेशनल हाई-वे पर है। ये 3 फ्लोर का हॉस्टल है। नीचे बच्चों को पढ़ाया जाता था। ऊपर के 2 फ्लोर पर कमरे थे जिनमें बच्चों को रखा जाता था। इस हॉस्टल में 100 से ज्यादा बच्चे रहते थे।

अन्य पढ़े: National- जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को उम्रकैद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

इस घटना के बाद बाकी बच्चों के पेरेंट्स उन्हें अपने साथ लेकर चले गए हैं। हॉस्टल का पूरा स्टाफ भाग चुका है। पुलिस ने हॉस्टल पर ताला लगा दिया है।

SDPO बोले- हॉस्टल इंचार्ज से पूछताछ कर रहे हैं

जहानाबाद SDPO मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि एक बच्चे की मौत हुई है। परिजन ने चाकू मारकर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं हॉस्टल इंचार्ज गिरने से मौत की बात कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस हॉस्टल इंचार्ज को हिरासत में लिया है।

बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।