పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

anokha vivah: राजगढ़ में अनोखा विवाह: प्रेम और समर्पण की मिसाल

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 2, 2025 • 3:27 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

बीमारी बनी बाधा, लेकिन नहीं रुकी शादी की रस्में

राजस्थान के राजगढ़ जिले में एक अनोखा विवाह देखने को मिला, जिसने सभी को भावुक कर दिया। दुल्हन की तबीयत बिगड़ने के बावजूद दूल्हे ने शादी की सभी रस्में निभाईं और समाज के लिए प्रेम, ज़िम्मेदारी और समर्पण की मिसाल पेश की।

शादी से एक दिन पहले बिगड़ी तबीयत

शादी से ठीक पहले दुल्हन की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों की सलाह पर उसे ICU में रखा गया, जिससे परिवार के लोग चिंतित हो गए।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में अस्पताल में हुई एक अनोखी शादी की तस्वीरें सिर्फ राजगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में सुर्खिया बटोर रही हैं। हर कोई सिर्फ दूल्हे की नहीं बल्कि अस्पताल प्रबंधन की की भी तारीफ कर रहा है।

दअरसल कुंभराज निवासी नंदनी का विवाह ब्यावरा शहर में निवास करने वाले आदित्य सिंह बेस के साथ लगभग एक माह पूर्व ही तय हुआ था, लेकिन शादी से कुछ दिन पहले दुल्हन बनने वाली नंदनी अचानक से बीमार पड़ गई और वह पांच दिन से ब्यावरा के निजी पंजाबी नर्सिंग होम में भर्ती थी। बीमार दुल्हन के लिए दूल्हा तय समय के अनुसार अस्पताल में ही बारात लेकर पहुंचा और पूरे हिन्दू रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न किया।

दूल्हे के परिजनों के मुताबिक दुल्हन को अस्पताल के डॉक्टरों ने बेड रेस्ट की सलाह दी थी। उसकी यह हालत नहीं थी कि वह अस्पताल से कही और जाकर फेरे ले सके। ऐसे में दुल्हन और दूल्हे के परिजनों ने अस्पताल संचालक डॉक्टर जेके पंजाबी से इजाजत ली और अस्पताल को बारात के लिए सजाया गया।  दूल्हा बुधवार की रात में अस्पताल में बैंड बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचा, जहां हिंदू रीति रिवाज के साथ यह विवाह संपन्न कराया गया।

दूल्हे ने उठाया दुल्हन को गोद में, लिए सात फेरे

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के राजगढ़ में हुए इस अनोखे विवाह की चर्चा सिर्फ राजगढ़ ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश में हो रही है। अस्पताल संचालक के मुताबिक यह पहला मौका है, जब अस्पताल में इस तरह के कार्यक्रम की इजाजत मौके की नजाकत और दुल्हन की स्थिति को देखकर दी गई है, क्योंकि दुल्हन इस स्थिति में नहीं थी के वो अस्पताल से बाहर जाकर फेरे ले सके। इसलिए अस्पताल में ही मंडप बनाया गया और यह विवाह संपन्न हुआ।

Read more:“Jhule पर अश्लील हरकत करते कपल की ग्रामीणों ने कराई शादी”

Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.