తెలుగు | Epaper

UP : यूपी के पहले राज्य विवि में खुला ब्रेल पुस्तकालय

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
UP : यूपी के पहले राज्य विवि में खुला ब्रेल पुस्तकालय

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की समावेशी शिक्षा और दिव्यांग सशक्तिकरण की नीति को धरातल पर उतारते हुए डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (Rehabilitation University) में प्रदेश के पहले राज्य विश्वविद्यालय स्तरीय ब्रेल पुस्तकालय अनुभाग का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति आचार्य संजय सिंह ने स्वामी विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय के प्रथम तल पर स्थापित इस अत्याधुनिक ब्रेल पुस्तकालय का उद्घाटन किया।

दृष्टि दिव्यांगों को मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति द्वारा दृष्टि दिव्यांग विद्यार्थियों का हाथ पकड़कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने दृष्टि दिव्यांग विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि उन्हें आधुनिक कंप्यूटर प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि ब्रेल लिपि दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए शिक्षा का सशक्त माध्यम है, जो उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ती है।

54 उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों की 4000 से अधिक ब्रेल पुस्तकें

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि ब्रेल पुस्तकालय में विश्वविद्यालय के ब्रेल प्रेस से प्रकाशित यूजी एवं पीजी स्तर के 54 पाठ्यक्रमों की एनईपी आधारित 4000 से अधिक शैक्षणिक ब्रेल पुस्तकें उपलब्ध हैं। यह प्रदेश का पहला ऐसा राज्य विश्वविद्यालय है, जहां इतनी बड़ी संख्या में ब्रेल पुस्तकों का सुव्यवस्थित पुस्तकालय अनुभाग विकसित किया गया है। पुस्तकालय में 150 से अधिक विद्यार्थियों के बैठकर अध्ययन करने की सुविधा वाला रीडिंग रूम भी तैयार किया गया है

10 हजार ब्रेल पुस्तकों का लक्ष्य

प्रवक्ता एवं पुस्तकालय प्रभारी प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि इस वर्ष ब्रेल पुस्तकों की संख्या बढ़ाकर 10 हजार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यहां शैक्षणिक पुस्तकों के साथ-साथ नोवेल, नाटक, महापुरुषों की जीवनियां और साहित्यिक कृतियां भी उपलब्ध हैं।

बाहरी दृष्टि दिव्यांग भी ले सकेंगे सुविधा

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबको शिक्षा की भावना के अनुरूप यह पुस्तकालय केवल विश्वविद्यालय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बाहरी दृष्टि दिव्यांग भी सदस्यता लेकर यहां अध्ययन कर सकेंगे। इसके लिए विशेष, आकस्मिक और कॉर्पोरेट सदस्यता की व्यवस्था की गई है। विशेष सदस्यता विद्वानों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और अन्य लखनऊ के निवासियों को मिलेगी। इसके लिए सदस्यता फॉर्म के साथ दो आवासीय प्रमाण देने होंगे। पुनर्वास विवि के अतिथि प्रवक्ता, सेवानिवृत्त अध्यापक, कर्मचारी पुस्तकालय शुल्क जमा कर विशेष सदस्य हो सकेंगे। आकस्मिक सदस्यता एक बार में छह माह तक दी जा सकेगी।

Braille पुस्तकें क्या हैं?

ब्रेल पुस्तकें ऐसी पुस्तकें होती हैं जो ब्रेल लिपि में लिखी जाती हैं। यह लिपि उभरे हुए बिंदुओं (डॉट्स) पर आधारित होती है, जिन्हें दृष्टिबाधित (नेत्रहीन) व्यक्ति अपनी उँगलियों से स्पर्श करके पढ़ते हैं। ब्रेल पुस्तकों के माध्यम से वे शिक्षा, साहित्य, विज्ञान, संगीत और अन्य विषयों का अध्ययन कर सकते हैं।

ब्रेल लिपि के जनक कौन थे?

Braille लिपि के जनक लुई ब्रेल (Louis Braille) थे। उन्होंने 19वीं शताब्दी में यह लिपि विकसित की, जिससे दृष्टिबाधित लोगों के लिए पढ़ना-लिखना संभव और आसान हो सका।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

लव मैरिज से पहले अलर्ट! माता-पिता को जाएगा मैसेज

लव मैरिज से पहले अलर्ट! माता-पिता को जाएगा मैसेज

National- चुनाव आयोग की कार्रवाई, गुजरात में 68 लाख मतदाता नाम हटाए गए

National- चुनाव आयोग की कार्रवाई, गुजरात में 68 लाख मतदाता नाम हटाए गए

यूपी में सनसनी एक परिवार की मौत के पीछे चौंकाने वाला राज

यूपी में सनसनी एक परिवार की मौत के पीछे चौंकाने वाला राज

AI- एआई समिट से दुनिया ने पहचानी भारत की ताकत- पीएम मोदी

AI- एआई समिट से दुनिया ने पहचानी भारत की ताकत- पीएम मोदी

₹5 लाख रिश्वत लेते भाजपा विधायक गिरफ्तार, कर्नाटक में हड़कंप

₹5 लाख रिश्वत लेते भाजपा विधायक गिरफ्तार, कर्नाटक में हड़कंप

National- तमिलनाडु में बड़ा आतंकवादी पर्दाफाश, 6 संदिग्ध गिरफ्तार, विदेशी आकाओं से जुड़े थे सभी

National- तमिलनाडु में बड़ा आतंकवादी पर्दाफाश, 6 संदिग्ध गिरफ्तार, विदेशी आकाओं से जुड़े थे सभी

UP- पार्टी को चापलूस नहीं, सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता चाहिए- अखिलेश यादव

UP- पार्टी को चापलूस नहीं, सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता चाहिए- अखिलेश यादव

National- 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पूरी तरह कैशलेस, डिजिटल पेमेंट होगा अनिवार्य

National- 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पूरी तरह कैशलेस, डिजिटल पेमेंट होगा अनिवार्य

Bihar- बिहार में गृह रक्षा वाहिनी का विस्तार, 13,500 नई भर्ती का लक्ष्य, दैनिक भत्ता बढ़ा

Bihar- बिहार में गृह रक्षा वाहिनी का विस्तार, 13,500 नई भर्ती का लक्ष्य, दैनिक भत्ता बढ़ा

Odisha- ओडिशा में ड्यूटी पर जा रहे पीसीआर वैन को ट्रक ने रौंदा, 5 पुलिसकर्मियों की मौत

Odisha- ओडिशा में ड्यूटी पर जा रहे पीसीआर वैन को ट्रक ने रौंदा, 5 पुलिसकर्मियों की मौत

National- अमेरिकी टैरिफ डील पर कांग्रेस का हमला, मोदी से जवाब की मांग

National- अमेरिकी टैरिफ डील पर कांग्रेस का हमला, मोदी से जवाब की मांग

National- ट्रंप सरकार का नया टैरिफ नियम, भारत समेत सभी देशों पर 10% शुल्क

National- ट्रंप सरकार का नया टैरिफ नियम, भारत समेत सभी देशों पर 10% शुल्क

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870