పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

UP: पति-पत्नी और तीसरी औरत: एक सनसनीखेज कहानी

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: June 21, 2025 • 12:56 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मुस्कान की राह पर सोनम

उत्तर प्रदेश (UP) के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में पति की गैरमौजूदगी में महिला (Woman) ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। इसकी भनक लगने पर पति आ गया और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को चौकी ले आई। जहां घंटों चली पंचायत के बाद समझौता हो गया। महिला पति के साथ घर चली गई। आरोप है कि घर पहुंचकर महिला ने पति को धमकी दी है वह उसे छोड़ दे नहीं तो अपने प्रेमी से ही उसकी हत्या करा देगी। 

UP मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक की शादी दो साल पहले कुंदरकी क्षेत्र की युवती के साथ हुई थी। दंपती की एक बेटी है। युवक ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी। उसने इसकी शिकायत ससुराल में की तो पत्नी के घरवाले उसे ही धमकाया कि अगर हमारी बेटी को बदनाम करोगे तो दहेज उत्पीड़न के केस में जेल भिजवा देंगे। इसके बाद युवक शांत हो गया और उसने पत्नी को टोकना भी बंद कर दिया।

पति के ड्यूटी पर जाते ही घर में आ गया बीवी का आशिक

बृहस्पतिवार सुबह वह ड्यूटी पर चला गया था। घर में उसकी पत्नी और बेटी मौजूद थी। सुबह करीब दस बजे एक अंजान युवक उसके घर में घुस आया। आस-पड़ोस के लोगों ने इसकी जानकारी युवक को दी। पति घर पहुंचा तो युवक उसके घर में पत्नी के साथ मौजूद मिला। शोर शराबा होने पर आस-पड़ोस के लोग भी आ गए और युवक को दबोच लिया। 

शादी से पहले से महिला से संपर्क में था

सूचना मिलने पर पुलिस आ गई और दोनों पक्षों को पकड़कर चौकी ले गई। जहां पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह शादी से पहले महिला के संपर्क में था। उसने ही कॉल कर उसे अपने घर बुलाया था। घंटों चली पंचायत के बाद महिला पति के साथ घर चली गई। इसके बाद युवक को भी पुलिस ने बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। 

युवक का आरोप है कि घर पहुंचकर पत्नी ने उसे धमकी दी कि वह अपने प्रेमी से उसकी हत्या करा देगी। मझोला थाना प्रभारी आरपी शर्मा का कहना है कि दोनों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद महिला पति के साथ चली गई थी। दोनों पक्षों ने कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया है।

Read more: UP में एनकाउंटर शुरू, 20 घंटे में दो अपराधी ढेर

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper #UP bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.