UP News : 38 पीड़ितों को साइबर थाने की पुलिस ने वापस दिलवाया 20 लाख

Read Time:  1 min
साइबर
साइबर
FONT SIZE
GET APP

साइबर थाने की पुलिस ने 25 लाख रुपए कीमत के मोबाइल फोन भी पीड़ितों को किए वापस

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की साइबर क्राइम थाना द्वारा साइबर फ्राड के पीडित 38 व्यक्तियों के खातो में कुल 20 लाख 6 हजार 490 रुपये वापस कराते हुए 101 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब 25 लाख रुपए) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया। जनपद में नागरिकों के गुमशुदा, खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साइबर क्राइम थाना जौनपुर को निर्देशित किया गया था।

आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों से बरामद किया गया मोबाइल फोन

गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है, गुमशुदा मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों, सीईआईआर पोर्टल के आधार पर साइबर क्राइम थाना जौनपुर पुलिस टीम द्वारा अप्रैल व मई माह में भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्र से पीड़ितों के गुम हुए 101 मोबाइलों को दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखण्ड, बिहार, राजस्थान, आंध्रप्रदेश राज्यों व जौनपुर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बरामद किया गया।

साइबर

साइबर थाने की टीम ने बरामद किए 25 लाख रुपए कीमत के फोन

बरामद मोबाईलों में मुख्यतः आईफोन, वन प्लस, सैमसंग, वीवो, रेडमी, ओप्पो व रियलमी कम्पनी की मोबाइल हैं, जिनका बाजार मूल्य लगभग 25 लाख रुपये है। बरामद मोबाइल को अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के द्वारा देवेश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर/क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम की उपस्थिति में मोबाइल स्वामियों को वितरित किया गया। अपना खोया मोबाइल पाकर सभी मोबाइल धारक खुश दिखे। Cyber क्राइम थाना द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अप्रैल व मई माह में अब तक साइबर फ्राड के पीड़ित 38 व्यक्तियों के खातों में कुल 20 लाख छह हजार 490 नब्बे रुपये वापस कराये गये।

साइबर थाने की टीम के लिए बड़ी उपलब्धि

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में साइबर क्राइम थाना जौनपुर के प्रभारी निरीक्षक राजुकमार सिंह, उप निरीक्षक दिनेश कुमार, नीलम सिंह, क.आ. ज्योति श्रीवास्तव, मु.आ. आलोक सिंह, मु.आ. प्रभात द्विवेदी, मु.आ. संतोष कुमार, मु.आ. दिनेश कुमार, मु.आ. मुकेश कुमार, आरक्षी प्रफुल्ल यादव, आरक्षी संग्राम सिंह यादव, आरक्षी सत्यम गुप्ता, आरक्षी सुगम यादव, आरक्षी परवेज, आरक्षी चन्दन यादव आरक्षी अजीत कुमार, महिला आरक्षी आकांक्षा सिंह व महिला आरक्षी अंजली सिंह साइबर क्राइम थाना जौनपुर शामिल रहे।

ऐसे करें ऑनलाइन शिकायत

मोबाइल फोन गायब होने की दशा में थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने के उपरान्त सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत करें। Cyber अपराध के प्रति जागरुकता ही बचाव है। Cyber अपराध के शिकार होने के तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकृत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।