పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

UP News : दूसरे शौहर के लिए मां की खौफनाक करतूत, बेटे का दबा दिया गला

Author Icon By digital
Updated: June 18, 2025 • 12:17 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

आरोपी का पुलिस के साथ हुआ मुठभेड़, मां और शौहर को पुलिस ने किया अरेस्ट

यूपी के जौनपुर स्थित मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना में रविवार की रात एक महिला ने दूसरे शौहर के साथ मिलकर अपने चार साल के बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उसका दूसरा पति बच्चे को नहीं रखना चाहता था। इस वजह से दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। बच्चे के गले पर चोट के निशान थे। दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

5 साल बाद पहले शौहर ने छोड़ा

पुलिस के अनुसार, बरावां निवासी अहमद अली की बेटी रेशमा का निकाह वाहिद अली निवासी चितईपुर प्रतापगढ़ से पांच साल पहले हुई थी। उससे एक चार साल का बच्चा था। पति-पत्नी में अनबन होने के कारण दोनों अलग रह रहे थे। इसी बीच, दोनों ने दूसरे से निकाह कर लिया। रेशमा जगदीशपुर निवासी शकील के साथ निकाह कर इन दिनों गोधना में किराये के मकान में रह रही है।

शौहर के साथ शव लेकर पहुंची मायके

सोमवार की सुबह वह अपने पति शकील के साथ पुत्र इलियास का शव लेकर मायके बरावां पहुंच गई। बच्चे की मौत की सूचना मिलने पर उसके पहले पति वाहिद अली ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। रेशमा और शकील पर इलियास की हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर मीरगंज थानाध्यक्ष विनोद अंचल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्राम प्रधान पति बरावां छेदी अंसारी ने बताया कि रेशमा का निकाह पांच साल पहले हुआ था। तलाक के बाद वह दूसरे पति के साथ रह रही थी।

शौहर के साथ बच्चे की गला दबाकर हत्या की बात स्वीकारा

एडिशनल एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे के गले में चोट के निशान मिले हैं। उसकी मां ने बताया कि उसने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर बच्चे की गला दबाकर हत्या की है। उसका पहला पति बच्चे को रखना चाहता था लेकिन वह देना नहीं चाहती थी। दूसरा पति रखने को तैयार नहीं था। इस वजह से घटना को अंजाम दिया गया।

आरोपी ने पुलिस का असलहा छीनकर कर दिया फायर

बच्चे के हत्यारोपी को पुलिस वारदात में प्रयुक्त गमछे की बरामदगी के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान उसने पुलिस से असलहा छीनकर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। एडिशनल एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने पुलिस ने हत्यारोपी शकील को लेकर हत्या में प्रयोग किए गए वस्त्र से बारे में पूछताछ की। उसके बताने पर घटना में सम्मिलित वस्त्र की बरामदगी के लिए पुलिस टीम आरोपी को लेकर जा रही थी। वाहन मीरगंज के बंधवा इंटर कॉलेज के पास पहुंचा, तभी हत्यारोपी ने एसआई से असलहा छीनकर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने फायर कर दिया। गोली हत्यारोपी के पैर में लगी है। उसे सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया है।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews trendingnews UP NEWS

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.