पीएसी महिला वाहिनी में 2388 पद
जल्द ही 24 हजार रिजर्व पर होने वाली भर्ती में भी करीब 3800 महिलाएं यूपी पुलिस में फिर भर्ती होंगी। पीएसी महिला वाहिनी में 2388 भर्ती होंगी। जल्द 24 हजार पदों पर होने वाली भर्ती में भी महिलाओं को खाकी पहनने करने का मौका मिलेगा। नागरिक पुलिस में 20 फीसदी भर्ती होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस में महिलाकर्मियों की संख्या में फिर इजाफा होने वाला है। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की संख्या करीब 55 हजार हो जाएगी।
खासकर पीएसी की तीन नई महिला वाहिनियों में 2388 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा नागरिक पुलिस में भी सिपाही और उपनिरीक्षक के 20 फीसदी पदों पर महिलाओं को भर्ती होने का अवसर मिलेगा। बता दें कि प्रदेश पुलिस में वर्तमान में करीब 37 हजार महिलाएं कार्यरत हैं। इसमें से 35 हजार नागरिक पुलिस में हैं। बीते दिनों सिपाही नागरिक पुलिस की भर्ती में भी 12 हजार महिलाओं का चयन हुआ है।
पुलिस भर्ती फैक्ट फाइल
- 37000 महिला पुलिसकर्मी वर्तमान में हैं कार्यरत
- 12048 महिला सिपाही का हाल ही में हुआ चयन
- 2388 सिपाही महिला वाहिनियों के लिए होंगी भर्ती
- 106 उप निरीक्षक महिला वाहिनियों में होंगी भर्ती
- 20 फीसदी तक महिलाएं पुलिस बल में हो जाएंगी
आगामी 15 जून तक जारी हो सकता है पुलिस भर्ती का विज्ञापन
प्रदेश Police में जल्द करीब 24 हजार पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी होगा। उप्र Police भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। शासन की हरी झंडी मिलते ही इसका विज्ञापन जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। सूत्रों की मानें तो आगामी 15 जून तक विज्ञापन जारी हो सकता है। पहले यह अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में जारी करने की तैयारी थी।
डीजीपी मुख्यालय ने भर्ती बोर्ड को सिपाही के 19,220 पदों और उप निरीक्षक के 4543 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव बीते दिनों भेजा था। इनमें सिपाही पीएसी के 9837, सिपाही पीएसी महिला वाहनी के 2282, सिपाही नागरिक Police के 3245, सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस 2444, सिपाही विशेष सुरक्षा बल के 1341 और घुड़सवार पुलिस के 71 पद (कुल 19220) पद शामिल थे।
भर्ती में तीन वर्ष की छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई
इसी तरह उप निरीक्षक के 4543 पदों का प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें उप निरीक्षक नागरिक Police के 4242 पद, उप निरीक्षक नागरिक Police/प्लाटून कमांडर महिला वाहिनी बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ के 106 पद, प्लाटून कमांडर/उप निरीक्ष सशस्त्र Police के 135 पद, उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल के 60 पद शामिल हैं। अब इन पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड द्वारा विज्ञापन जारी करने की तैयारी है। बता दें कि मंगलवार को कैबिनेट ने उपनिरीक्षकों की भर्ती में तीन वर्ष की छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
- Hydra commissioner : हाइड्रा कमिश्नर ने तीन घंटे में क्यों बदली बात
- Jasprit bumrah : आईपीएल में बुमराह क्यों नहीं ले पा रहे विकेट
- Building rules : बिल्डिंग नियमों में बड़ा बदलाव क्या बदला जानिए
- Nara lokesh news : क्या आंध्र डेटा सेंटर चलाने में अग्रणी बनेगा
- Vijay election win : विजय की जीत पर श्रीलंका में क्यों मना जश्न