పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

UP: जातिगत जनगणना पर सियासत गरमाई

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 1, 2025 • 8:08 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

यूपी के डिप्टी सीएम का तीखा हमला: “घोषणा से अखिलेश-राहुल की नींद उड़ी”

उत्तर प्रदेश की राजनीति में जातिगत जनगणना को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर सीधा हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जातिगत जनगणना की घोषणा के बाद से अखिलेश यादव और राहुल गांधी की रातों की नींद उड़ गई है।

नींद की गोली खाकर सो रहे हैं विपक्षी नेता”

डिप्टी सीएम का तंज

डिप्टी सीएम ने व्यंग्य करते हुए कहा, “जातिगत आंकड़ों के डर से अब विपक्ष के बड़े नेता नींद की गोली खाकर सो रहे हैं।” उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने वाले अब खुद असहज हो गए हैं।

अकबरपुर के कटारिया बाग में नारायण फाउंडेशन के अध्यक्ष विवेक मौर्य की ओर से आयोजित सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह में आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातीय जनगणना का ऐतिहासिक फैसला लिया है। सपा, कांग्रेस को लग रहा था कि भाजपा जातीय जनगणना नहीं कराएगी, लेकिन हमारी पार्टी सही समय का इंतजार कर रही थी। यह फैसला आने के बाद राहुल-अखिलेश की नींद उड़ गई है। रात में नींद की गोली खाकर सोना पड़ा। जातीय जनगणना होने के बाद पिछड़े और दलित समाज में सभी वर्गों के विकास के लिए योजनाएं तैयार होंगी और इसका समुचित लाभ जनता को मिलेगा।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रमिक दिवस पर आज ही के दिन मोदी जी ने 2017 में लाल बत्ती का कल्चर खत्म कर दिया था। जातीय जनगणना के लिए प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन करता हूं। अब सामाजिक न्याय सही मायनों में होगा। अखिलेश यादव फर्जी पीडीए परिवार डेवलपमेंट एजेंसी चलाते हैं। गुंडों, अपराधियों, माफियाओं, दंगाइयों का संरक्षण का कार्य करते हैं। कल के जाति जनगणना के फैसले से उनके पीडीए की हवा निकल गई। 2012 से 2017 तक वह मुख्यमंत्री कार्यकाल में एक ही जाति के मुख्यमंत्री बनकर रह गए।

समाज की एकता को बनाए रखते हुए पिछड़ों को मुख्यधारा में लाया जा रहा है। 2014 में जब से प्रधानमंत्री ने कुर्सी संभाली, सभी विपक्षी दल उन्हें हटाने का षड्यंत्र कर रहे हैं, लेकिन देश की जनता समर्थन में खड़ी रही। 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-सपा गठबंधन ने जनता को गुमराह किया।

Read more:UP News: 4 दिन में ही दुल्हन का खुला ‘प्रेम’ रोग

#Uttar Pradesh Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.