UP: गंभीर बीमारियों के इलाज में भरपूर मदद करेगी योगी सरकार

Read Time:  1 min
जनता दर्शन
जनता दर्शन
FONT SIZE
GET APP

गोरखपुर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया कि वह बिना चिंता किए अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज (Treatment) कराएं, सरकार उनकी भरपूर आर्थिक मदद करेगी। उपचार में जो भी धनराशि खर्च होगी, उसकी व्यवस्था सरकार करेगी।

इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से पूरा कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए

जनता दर्शन में सीएम योगी ने इसे लेकर अफसरों को निर्देशित भी किया कि किया कि जिन लोगों को उपचार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से पूरा कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी

हर समस्या का समाधान कराया जाएगा : मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम गोरखपुर पहुंचे थे। गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद रविवार सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात की। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों से एक-एक करके समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए। उन्होंने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।

महिला को जमीन का पट्टा देने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पारिवारिक मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जाए। एक महिला की गुहार पर उन्होंने अफसरों को पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और महिला को जमीन का पट्टा देने का निर्देश दिया।

उत्तर प्रदेश का नया सीएम कौन है?

मुख्यमंत्री अभी भी योगी आदित्यनाथ हैं। उन्होंने लगातार दूसरा कार्यकाल शुरू किया है और अब तक इस पद पर सबसे लंबे समय तक बने रहने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

मुख्यमंत्री से बात करने के लिए क्या नंबर है?

CM कार्यालय (CMO), लखनऊ (लोक भवन / शास्त्री भवन):

  • फोन: 0522‑2236167, 2236119, 2239296
  • फैक्स: 0522‑2239234

सीम निवास (कलिदास मार्ग, लखनऊ):

  • फोन: 0522‑2236838, 2235599, 2236985

जन शिकायत हेतु (जनसुनवाई) टोल‑फ्री हेल्पलाइन:

  • 1076

योगी जी का गांव कौन सा है?

योगी आदित्यनाथ का जन्म-पिता का जन्मस्थल पौड़ी (पहले उत्तर प्रदेश, अब उत्तराखंड) के पंचूर गांव, जो यमकेश्वर तहसील में स्थित है।

Read also: Bandi: कांग्रेस और बीआरएस पार्टियाँ एक-दूसरे को बचा रही हैं: बंडी संजय कुमार

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।