नई दिल्ली । लोकसभा में बजट सत्र के दौरान सोमवार को डॉलर (Dollar) के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा, जिससे सदन में तीखी नोकझोंक की स्थिति बन गई।
वित्त मंत्री ने कहा-अन्य देशों से बेहतर है भारत की स्थिति
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि भारतीय रुपया अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी हुई है और फिस्कल डेफिसिट नियंत्रण में है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है, जो आर्थिक स्थिरता को बनाए रखने में मदद कर रहा है।
विपक्ष का हमला, सरकार ने किया पलटवार
बहस के दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रुपए की गिरावट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को प्रभावित कर रही है। इस पर जवाब देते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि हालिया वैश्विक सर्वे में नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं।
सदन में हंगामे के बीच अपील- जवाब ध्यान से सुनें
सदन में शोर-शराबे के बीच वित्त मंत्री ने विपक्ष से अपील की कि जब सरकार जवाब दे रही हो, तो उसे ध्यान से सुना जाना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि मिडिल ईस्ट संकट जैसी वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था स्थिर बनी हुई है।
अन्य पढ़े: Hyderabad : केवल स्वस्थ युवाओं के माध्यम से ही ‘फिट इंडिया’ संभव – किशन रेड्डी
नक्सलवाद पर भी चर्चा की तैयारी
वहीं, लोकसभा में सोमवार को देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लक्ष्य पर भी चर्चा प्रस्तावित है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का लक्ष्य तय कर चुके हैं। इस विषय पर चर्चा की शुरुआत श्रीकांत शिंदे द्वारा किए जाने की संभावना है।
Read More :