పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: September 6, 2025 • 12:03 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्‍ली । यहां लाल किला परिसर से लाखों रुपये मूल्‍य का हीरा जड़ित सोने का कलश चोरी हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं। बताया जा रहा है कि लाल किला (Red Fort) में जैन धर्म का कोई कार्यक्रम चल रहा था। उसी में करोड़ों रुपये का कलश भी था। मौका देखकर शातिरों ने इसे उड़ा लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद अब इसकी छानबीन शुरू कर दी गई है। बता दें कि लाल किला सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील है। ऐतिहासिक इमारत की सुरक्षा में सीआईएसएफ के जवान तैनात रहते हैं।

760 ग्राम सोने का कलश, हीरे-माणिक से जड़ा हुआ

दिल्ली के लाल किले परिसर में जैन धर्म के एक धार्मिक कार्यक्रम से लगभग 1 करोड़ रुपये कीमत का सोने और कीमती पत्थरों से जड़ा कलश चोरी हुआ है। 760 ग्राम सोने के इस कलश में 150 ग्राम हीरा, माणिक और पन्ने जड़े थे। यह कलश मंगलवार को हुए कार्यक्रम के दौरान भीड़-भाड़ के समय गायब हो गया। इस कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी शामिल हुए थे।

भीड़-भाड़ में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, ऐतिहासिक लाल किला में जैन धर्म (Jain Dharm) का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी में हीरा जड़ित 760 ग्राम के सोने के कलश को भी शामिल किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि चोरों की पहले से ही इस बेशकीमती सोने के कलश पर नजर रही होगी। भीड़-भाड़ में मौका मिलते ही चोरों ने इसपर हाथ साफ कर दिया।

हाई सिक्योरिटी जोन में बड़ा सवाल

बता दें कि लाल किला हाई-सिक्‍योरिटी जोन (High sequrity Zone) है। सुरक्षा के लिहाज से रेड फोर्ट कॉम्‍प्‍लेक्‍स में सीसीटीवी कैमरे भी लगे रहते हैं, ऐसे में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम के बावजूद चोरों ने चोरी के बड़े कांड को अंजाम दे दिया।

सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, जल्द होगी गिरफ्तारी?

दिल्ली के लाल किला परिसर में जैन धर्म के अनुयायियों की ओर से धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। इसी में लाखों रुपये के कलश को भी रखा गया था। कारोबारी सुधीर जैन रोजाना पूजा के लिए कलश लेकर आते थे। बीते मंगलवार को कार्यक्रम में कई गणमान्य राजनेता भी पहुंचे थे। स्वागत की अफरातफरी के बीच कलश मंच से गायब हो गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई गई है।

लाल किले परिसर में जैन समुदाय का यह अनुष्ठान 15 अगस्त पार्क में चल रहा है और 9 सितंबर तक जारी रहेगा

इंडिगो फ्लाइट किसकी कंपनी है?

इंडिगो भारत के गुड़गांव स्थित एक किफायती एयरलाइन है जिसने अगस्त 2006 में परिचालन शुरू किया था। यह एयरलाइन राहुल भाटिया के इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज के स्वामित्व में है और दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, यूरोप और खाड़ी देशों में एक व्यापक घरेलू नेटवर्क और अंतर्राष्ट्रीय सेवाएँ संचालित करती है।

इंडिगो के पास कुल कितने विमान हैं?

400 से ज़्यादा विमानों के अपने बेड़े के साथ, हम प्रतिदिन 2,300 से ज़्यादा उड़ानें संचालित करते हैं, 130 से ज़्यादा गंतव्यों (जिनमें से 40 से ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय हैं) को जोड़ते हैं, और पिछले साल 118 मिलियन से ज़्यादा ग्राहकों का स्वागत किया।

Read More :

# Red Fort news #Breaking News in Hindi #CISF news #Delhi news #Hindi News #Jain Dharm news #Latest news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.