పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest Hindi News : बारिश और बर्फबारी से वैष्णो देवी-मचैल यात्रा रद्द

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: October 5, 2025 • 12:11 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

जम्मू । जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में मौसम की चेतावनी के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं। राज्य के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए माता वैष्णो देवी और मचैल यात्रा को आज से 7 अक्टूबर तक अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

यात्राओं पर रोक और प्रशासनिक सतर्कता

श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने ट्विटर के माध्यम से बताया कि भारी बारिश (Heavy Rain) और भूस्खलन की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है। हाल के दिनों में कटड़ा से भवन तक के रास्तों पर चट्टानों का खिसकना और पानी भरना जैसी घटनाएं सामने आई थीं, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यात्रा रोकना जरूरी हो गया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस अवधि में यात्रा की योजना न बनाएं और मौसम सामान्य होने के बाद ही दर्शन के लिए आएं।

किसानों और ग्रामीणों के लिए एडवाइजरी

मौसम विभाग ने किसानों को 7 अक्टूबर तक सभी कृषि कार्य स्थगित करने की सलाह दी है। मौसम की बेरुखी के चलते प्रशासन ने जिलास्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से कश्मीर डिवीजन, चिनाब घाटी (Chinab Ghati) और पीरपंजाल में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी है।

तापमान और मौसम का असर

प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है। गुलमर्ग में सबसे कम 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
आईएमडी के अनुसार यह मौसम की स्थिति 6 अक्टूबर को सबसे गंभीर रहेगी और 7 अक्टूबर तक बनी रह सकती है।

मचैल यात्रा भी स्थगित

किश्तवाड़ जिले में मचैल माता की तीर्थयात्रा को 5 अक्टूबर से तीन दिनों के लिए स्थगित किया गया है।
प्रशासन ने सभी नागरिकों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहने की अपील की है

वैष्णो देवी का इतिहास क्या है?

वैष्णो देवी का इतिहास पुराणों में वर्णित एक पौराणिक कथा पर आधारित है, जिसमें देवी वैष्णवी ने भैरोंनाथ का वध कर त्रिकूट पर्वत पर अपनी शक्ति सिद्ध की थी। वर्तमान मंदिर त्रिकूट पर्वतमाला में स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू तीर्थस्थल है, जो हर साल लाखों भक्तों को आकर्षित करता है। 

वैष्णो देवी शक्तिपीठ कहाँ स्थित है?

वैष्णो देवी कोई शक्तिपीठ नहीं है, बल्कि यह जम्मू कश्मीर के त्रिकूट पर्वत पर स्थित माता वैष्णो देवी का प्रसिद्ध मंदिर है, जो दुर्गा को समर्पित 108 शक्तिपीठों में से एक है। बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया में भी एक ऐसा ही शक्तिपीठ है

Read More :

# Heavy rain Nes # Sachin Kumar News #Chinab Ghati News #Heavy Rain news #Jammu kashmir news #Machail Mata News #Shrine Board News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.