Vande Bharat Sleeper : केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय ने एक अहम घोषणा की है। रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने बताया कि वर्ष 2026 में देशभर में 12 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू की जाएंगी। इनमें से पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कोलकाता–गुवाहाटी रूट पर जनवरी 18 या 19 को शुरू होने की संभावना है।
रेल मंत्री ने कहा कि इस रूट पर हवाई यात्रा की तुलना में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के टिकट काफी सस्ते होंगे। जहां विमान का किराया 6,000 से 8,000 रुपये तक होता है, वहीं वंदे भारत स्लीपर की थर्ड एसी टिकट लगभग 2,300 रुपये होगी। सेकंड एसी का किराया करीब 3,000 रुपये और फर्स्ट एसी का किराया लगभग 3,600 रुपये तय किया गया है।
Read also : News Hindi : दक्षिण मध्य रेलवे पर क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न
उन्होंने बताया कि किराया निर्धारण मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर (Vande Bharat Sleeper) किया गया है। अगले छह महीनों में आठ ट्रेनें तैयार हो जाएंगी और पूरे साल में कुल 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी।
इस ट्रेन में 11 थर्ड एसी कोच, चार सेकंड एसी कोच और एक फर्स्ट एसी कोच होंगे, जिनमें कुल 828 यात्री सफर कर सकेंगे। ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के लिए तैयार किया गया है, हालांकि फिलहाल इसे 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाया जाएगा। पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन Narendra Modi द्वारा किए जाने की संभावना है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :