क्या Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna ने एक साथ रोम में नए साल का जश्न मनाया? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है।
कुछ दिन पहले रश्मिका ने Rome से अपनी वेकेशन की झलकियां शेयर की थीं। इसके बाद विजय देवरकोंडा ने भी इंस्टाग्राम पर रोम ट्रिप की तस्वीरें पोस्ट कीं। एक फोटो में वे ऐतिहासिक Colosseum के सामने पोज़ देते नजर आए। वहीं, एक अन्य तस्वीर में एक महिला विजय के कंधे पर सिर टिकाए दिखाई दी, हालांकि उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा था। फैंस का मानना है कि वह महिला रश्मिका ही हैं।
Read also : Nandyala road accident : नांदयाल सड़क हादसा: कार–बस टक्कर में हैदराबाद के 4 लोगों की मौत
दिलचस्प बात यह है कि रश्मिका के वेकेशन पोस्ट्स में भी कुछ (Vijay Deverakonda) ऐसे पल दिखे, जिनमें विजय की मौजूदगी महसूस की गई। खास तौर पर एक वीडियो, जिसमें रश्मिका पहले विजय को मिठाई खिलाती हैं और फिर खुद उसे चखती हैं, इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अक्टूबर 2025 में निजी तौर पर सगाई कर ली थी। हालांकि, दोनों ने अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं, हालिया खबरों में दावा किया गया है कि 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के एक शाही महल में दोनों की शादी हो सकती है। यह समारोह बेहद निजी होगा, जिसमें केवल करीबी परिवार और दोस्त शामिल होंगे।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :