Vijay tvk nomination : टीवीके प्रमुख विजय की नामांकन रैली के दौरान एक हादसा हो गया। तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट से नामांकन दाखिल करने पहुंचे विजय के काफिले को बड़ी संख्या में समर्थकों ने घेर लिया था। इसी दौरान पार्टी नेता अर्जुन की कार ने एक पुलिस अधिकारी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिस अधिकारी घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
भीड़ के कारण बढ़ा तनाव
विजय के नामांकन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे थे। काफिले के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिससे स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान कार की टक्कर की घटना सामने आई। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया।
अन्य पढ़े: इरफान पठान का बयान, दिल्ली को जीत दिलाने अक्षर पटेल को निरंतरता बनाए रखनी होगी
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
पिछले साल करूर में विजय की एक (Vijay tvk nomination) सभा के दौरान हुई भगदड़ में लगभग 40 लोगों की मौत हो गई थी। उस घटना की जांच अभी भी जारी है। अब एक बार फिर रैली में हुई इस दुर्घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के कारण विजय की सभाओं में भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग उठ रही है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :