Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

By Anuj Kumar | Updated: February 27, 2026 • 12:10 PM

रांची । झारखंड के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को बैलेट पेपर से हुए चुनाव के बाद शुक्रवार सुबह से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्यभर में बनाए गए 25 मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती की जा रही है।

48 नगर निकायों में हुआ था मतदान

इन चुनावों में नौ नगर निगम, 19 नगर परिषद और 20 नगर पंचायत शामिल हैं। महापौर और अध्यक्ष पद के लिए कुल 562 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि वार्ड पार्षद (Ward Parshad) और पंचायत सदस्य पद के लिए 5,562 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 48 नगर निकायों में कुल 63.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जिसे उत्साहजनक माना जा रहा है।

सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना

सभी मतगणना केंद्रों पर गिनती सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई और प्रक्रिया रात आठ बजे तक जारी रहने की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक, यदि निर्धारित समय के बाद भी किसी मतपेटी की गिनती अधूरी रहती है तो उसे पूरा करने के बाद ही कार्य समाप्त किया जाएगा।

बैलेट पेपर की अलग-अलग होगी गिनती

मतपेटी खुलने के बाद सबसे पहले महापौर (Mayor) या अध्यक्ष पद के लिए डाले गए गुलाबी बैलेट पेपर (Red Ballet Paper) और वार्ड पार्षद या पंचायत सदस्य पद के लिए डाले गए सफेद बैलेट पेपर को अलग-अलग किया जा रहा है। इसके बाद इन्हें 100-100 के बंडलों में बांटा जाएगा। गिनती की प्रक्रिया में पहले सफेद बैलेट पेपर (वार्ड स्तर) और उसके बाद गुलाबी बैलेट पेपर (महापौर/अध्यक्ष) की गिनती की जाएगी।

अन्य पढ़े: Jaisalmer : राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार लड़ाकू हेलिकॉप्टर में उड़ान

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

झारखंड निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हर काउंटिंग सेंटर के बाहर पुलिस बल तैनात है और बैरिकेडिंग की गई है। मतगणना केंद्रों के भीतर केवल अधिकृत अधिकारियों और एजेंटों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि किस नगर निकाय में कौन बाजी मारता है और स्थानीय सत्ता की कमान किसके हाथ में जाती है।

Read More :

#Hindi News #Jharkhand news #Latest news #Mayor News #Ranchi News #Red Ballet News #Ward Parshad News #white Ballet Paper News